{"_id":"689c3a694b719d1cec0b51d1","slug":"happy-independence-day-mehndi-design-simple-front-hand-image-in-hd-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day Mehndi Design:स्वतंत्रता दिवस पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, ये हैं लेटेस्ट डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Independence Day Mehndi Design:स्वतंत्रता दिवस पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, ये हैं लेटेस्ट डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:33 AM IST
सार
Independence Day Mehndi Design: अगर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो यहां उसके कुछ डिजाइन दिए जा रहे हैं।
Independence Day Mehndi Design: स्वतंत्रता दिवस पर सजने-संवरने का अपना अलग ही आनंद होता है, और इस खास मौके पर मेहंदी का रंग त्योहार की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की थीम से सजे मेहंदी डिजाइन न सिर्फ हाथों को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि इस दिन के जोश और गर्व को भी दर्शाते हैं।
चाहे स्कूल-कॉलेज में परफॉर्मेंस हो, ऑफिस सेलिब्रेशन या फिर मोहल्ले का कोई आयोजन, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पेशल मेहंदी लगाना आपके लुक को एक अलग पहचान देता है। इस लेख में हम आपके लिए ऐसे बेहतरीन और आसान मेहंदी डिज़ाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर भी लगा सकती हैं और जो हर आउटफिट के साथ खूब जचेंगे।
Trending Videos
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
पहली डिजाइन पर नजर डालें तो हाथों पर ऐसे आप इंडिया गेट और कुतुब मीनार की फोटो बनवा सकती हैं। इसके साथ लहराता हुआ तिरंगा आपकी मेहंदी कमाल की लगेगी। इसके साथ हथेली पर फूल पत्ती वाली डिजाइन बनाएं। इससे आपकी मेहंदी और प्यारी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
यदि कुछ भरे हाथ मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इससे बेहतर डिजाइन आपके लिए हो ही नहीं सकती। इस डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए हाथों की कलाई पर ताजमहल भी आप बनवा सकती हैं। इसके अलावा गेटवे ऑफ इंडिया या फिर इंडिया गेट की तस्वीर हथेली पर बनाएं।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
हाथों पर चाहें तो भारत माता की तस्वीर भी आप बनवा सकती हैं। ऐसी तस्वीर को बनाने के लिए आपको कलरफुल मेहंदी की जरूरत पड़ेगी। आज के समय में तो हर रंग की मेहंदी बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। जिसे खरीदकर आप अपने हाथों पर रचा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा अभियान चलाया जाता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने हाथों पर भी लहराते तिरंगे की तस्वीर बना सकती हैं। इसके साथ-साथ एक सफेद पक्षी की तस्वीर भी आप अपने हाथों पर बना सकते हैं, क्योंकि पक्षी शांति का प्रतीक होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।