Try These Tricolor Outfit Perfect For 15th August: स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए बेहद खास अवसर होता है। इस दिन हम सभी आजादी को सेलिब्रेट करते हैं और देशभक्ति के रंगों में रंग जाते हैं। इस दिन पहनावा भी खास होता है, जो हमारे तिरंगे के रंगों और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
Independence Day Outfit Ideas: स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं पहन सकती हैं ये आउटफिट
Try These Tricolor Outfit Perfect For 15th August: स्वतंत्रता दिवस के लिए सही आउटफिट का चयन करना बेहद जरूरी होता है। यहां महिलाओं के लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंगों (केसरिया, सफेद, हरा) वाली साड़ी सबसे पारंपरिक और खास विकल्प है। अगर आप सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ साथ में तिरंगे रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस मौके पर कॉटन या साड़ी जैसे हल्के और आरामदायक फैब्रिक चुनें ताकि पूरे दिन पहनने में आसानी हो।
सफेद कुर्ती के साथ ऑरेंज रंग का दुपट्टा और हरे रंग की पायजामी भी आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी। इस दौरान ट्राई करें कि आप चिकनकारी कुर्ता पहनें, वो देखने में अच्छा लगेगा। इसके अलावा ऐसे सूट जो कॉटन या लाइट फैब्रिक के हों, ताकि गर्मी में भी आपको आराम रहे।
अनारकली सूट
कुछ हैवी और अलग पहनने का मन है तो तिरंगा रंगों में बना हुआ फ्लोइंग अनारकली सूट पारंपरिक और ग्रेसफुल लुक देता है। अगर तिरंगे के रंगों वाला अनारकली सूट आपके पास नहीं है तो इस तरह का सफेद फ्लोरल अनारकली भी आप पहन सकती हैं। इसके साथ हाथों में चाहें तो तिरंगा ज्वेलरी कैरी करें।
प्लाजो सेट
कुछ एकदम हल्का और आरामदायक कैरी करने का मन है तो प्लाजो सेट से बेहतर विकल्प आपके लिए हो ही नहीं सकता। इसके लिए सिंपल सफेद रंग का प्लाजो सेट कैरी करें। इसमें देशभक्ति का टच लाने के लिए इसके साथ तिरंगा दुपट्टा पहनें, ताकि ये लुक भी देखने में क्लासी और प्यारा लगे।