{"_id":"689c62e62667f007d20a2cb8","slug":"independence-day-look-styling-tips-for-men-to-look-patriotic-on-15th-august-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day Look: 15 अगस्त पर पुरुष कैसे दिखें सबसे अलग? काम आएंगी ये टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Independence Day Look: 15 अगस्त पर पुरुष कैसे दिखें सबसे अलग? काम आएंगी ये टिप्स
Wed, 13 Aug 2025 05:28 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:28 PM IST
सार
Styling Tips for Men to Look Patriotic On 15th August: यहां पुरुषों के लिए स्टाइलिंग टिप्स दिए जा रहे हैं, ताकि वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सबसे हटकर दिख सकें।
विज्ञापन
Independence Day 2025
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Styling Tips for Men to Look Patriotic On 15th August: हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में गर्व और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और हाउसिंग सोसाइटीज में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का आयोजन होता है। ऐसे में सभी की कोशिश होती है कि वो इस खास मौके पर कुछ अलग और देशभक्ति से जुड़ा पहनें।
सफेद कुर्ता-पायजामा
- फोटो : instagram
सफेद कुर्ता-पायजामा
अगर आप क्लासिक और एवरग्रीन लुक कैरी करना चाहते हैं तो सफेद कुर्ता-पायजामा पहनें। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। एक सिंपल सफेद कॉटन कुर्ता और पायजामा आपके लुक को एक अलग गरिमा देता है। इसे केसरी या हरे रंग की नेहरू जैकेट या तिरंगे के दुपट्टे से कंप्लीट करें।

खादी के कपड़े
- फोटो : instagram
खादी के कपड़े
स्वतंत्रता दिवस के दिन खादी का कुर्ता या शर्ट पहनना इस दिन को और खास बनाता है। इसे आप जींस, चूड़ीदार या धोती के साथ भी पहन सकते हैं। आजकल बाजार में हर कलर के खादी के कुर्ते आते हैं। बस ध्यान रखे कि ये हल्के रंग का ही हो।

तिरंगा थीम टी-शर्ट
- फोटो : instagram
तिरंगा थीम टी-शर्ट
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यदि आप कुछ कंफर्टेबल पहनना चाहते हैं तो युवाओं के लिए तिरंगा प्रिंट वाली टी-शर्ट एक परफेक्ट कैजुअल लुक देती है। इसे ब्लू जींस और स्नीकर्स के साथ पहनें। ये लुक देखने में भी काफी अच्छा रहता है।

ट्रेडिशनल में मॉडर्न टच
- फोटो : instagram
ट्रेडिशनल में मॉडर्न टच
कुछ अलग हटकर कैरी करना है तो सादा कुर्ता पहनें और उस पर केसरी, सफेद या हरी नेहरू जैकेट डालें। ये लुक आपको सिंपल और स्मार्ट बनाएगा।किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या स्कूल समारोह में ये लुक उपयुक्त है। आप इसे दफ्तर में भी कैरी कर सकते हैं।