Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Hariyali Teej 2025 Makeup Tips Bollywood Celebrities Inspired Look Perfect For Teej
{"_id":"6868c01d89f6ba5137054a9d","slug":"hariyali-teej-2025-makeup-tips-bollywood-celebrities-inspired-look-perfect-for-teej-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2025: शादी के बाद है पहली हरियाली तीज? इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hariyali Teej 2025: शादी के बाद है पहली हरियाली तीज? इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर हों तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:25 PM IST
सार
Bollywood Celebrities Inspired Look Perfect For Teej: अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरियाली तीज है, तो अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें। यहां कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिए गए हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
शादी के बाद है पहली हरियाली तीज तो अभी से कर लें तैयारी
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Bollywood Celebrities Inspired Look Perfect For Teej: हरियाली तीज का त्योहार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मानाया जाता है, जिसके लिए विवाहित महिलाएं खूब उत्साहित रहती हैं। ये त्योहार मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए होता है, जो इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो महिला सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है, उनके पति की उम्र लंबी होती है, और जीवन में तरक्की मिलती है। इसी के चलते महिलाएं खूब सज-संवर कर तैयार होती हैं।
इसके लिए वो महिलाएं सबसे ज्यादा तैयार रहती हैं, जिनकी नयी-नयी शादी हुई होती है। तो अगर आप भी इस बार शादी के बाद अपनी पहली हरियाली तीज मनाने जा रही हैं तो कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां उसके लिए हम आपको कुछ विकल्प देने जा रहे हैं।
2 of 7
सारा अली खान
- फोटो : instagram
सारा अली खान
हरियाली तीज सावन के महीने में पड़ता है, ऐसे में ऐसा कलरफुल लहंगा इस त्योहार के लिए बेस्ट विकल्प है। तो बस ऐसे लहंगे को पहनकर बालों को कर्ल करें और उसे हाफ टाई करें। इसके साथस ही ज्वेलरी अवश्य पहनें, क्योंकि कलरफुल लहंगे की वजह से आपकी ज्वेलरी डल दिखेगी। इसके साथ हल्का मेकअप भी चलेगा।
3 of 7
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे
लहंगे को अलग तरीके से पहनना है तो ऐसा फिशकट लहंगा हरियाली तीज के दिन पहनें। ऐसे लहंगे में आपका लुक काफी ग्लैमरस लगेगा। इसके साथ अपने बालों को भी अलग तरह से स्टाइल करें। मेसी लो बन इसके साथ अच्छा लगेगा। ऐसे लहंगे के साथ आपको सही ज्वेलरी का चयन करना है, वरना आपका लुक खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
हरियाली तीज पर यदि आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो पीले रंग की नेट फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। अभी गर्मी का मौसम है तो बालों को खुला रखने की जगह बालों में ब्रेड्स बनां और उसे पीछे की साइड में अटैच करें। इससे आपका लुक भी प्यारा लगेगा और आपको गर्मी भी नहीं लगेगी।
विज्ञापन
5 of 7
काजोल
- फोटो : instagram
काजोल
अभिनेत्री काजोल का ये लुक भी आप हरियाली तीज के दिन कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको खूबसूरत सी फ्लोरल साड़ी कैरी करनी है। इसके साथ बालों में मेसी बन बनाकर गजरा अटैच करें। इसके साथ गले में खूबसूरत सा चोकर पहनें और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। इसी से आपका लुक काफी खूबसूरत दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।