{"_id":"64fffd528bc0c8b4dd08406b","slug":"hartalika-teej-2023-trendy-lehenga-look-for-teej-puja-2023-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज की पूजा में दिखना है सबसे खूबसूरत तो पहनें इस तरह के लहंगे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज की पूजा में दिखना है सबसे खूबसूरत तो पहनें इस तरह के लहंगे
Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं करवाचौथ की तरह ही निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र के साथ-साथ उनकी तरक्की की कामना करती हैं। मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
इसी क्रम में इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर यानी कि सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम में महादेव और माता गौरी की पूजा करती हैं। इस पूजा में वो 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं। महिलाएं इस दिन एथनिक वियर पहनती हैं।
अगर आप भी इस बार हरतालिका की पूजा में लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो आज के लेख में हम आपको लहंगे के कुछ लेटेस्ट लुक दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आप भी अलग तरीके के स्टाइलिश लहंगे अपने लिए बनवा सकती हैं और त्योहार के दिन अपना जलवा दिखा सकती हैं।
2 of 7
Lehenga
- फोटो : instagram
लहंगे में कैरी करें स्टाइलिश लुक
लहंगा लेने से पहले ये जरूर तय कर लें कि आप उसे किस तरह के कैरी करना चाहती हैं। अगर आप इस तरह से लहंगे को पहनना चाहती हैं तो इसका दुपट्टा काफी लंबा होना चाहिए।
3 of 7
Green Lehenga
- फोटो : instagram
सिल्क लहंगा
आजकल इस तरह के सिल्क के लहंगे काफी चलन में हैं। ये आपको ऑनलाइन के साथ-साथ आसानी से बाजार तक में भी मिल जाते हैं। तीज के दिन ऐसा लहंगा पहनकर आप जलवा दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
lehenga
- फोटो : instagram
नेट वाला लहंगा
स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इस तरह का नेट वाला लहंगा देखने में काफी प्यारा लगता है। इस तरह के लहंगे के साथ ब्लाउज हमेशा अलग रंग का लेना चाहिए। ये आपके लुक को और खूबसूरत बनाता है।
विज्ञापन
5 of 7
lehenga choli
- फोटो : instagram
हैवी वर्क सिल्क लहंगा
अगर आपको सिल्क के फैब्रिक का लहंगा पसंद है लेकिन आप तीज पर कुछ हैवी पहनना चाह रही हैं तो इस तरह का लहंगा आपके लिए परफेक्ट है। इसे पहनकर आपका लुक काफी ग्लैमरस दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।