Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
helly shah impress fashion expert red carpet debut in cannes film festival 2022 see pics
{"_id":"62875858efc56c16536fc58a","slug":"helly-shah-impress-fashion-expert-red-carpet-debut-in-cannes-film-festival-2022-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2022: कांस के रेड कार्पेट पर पहली बार में ही इंप्रेस कर लिया इस हसीना ने, देखें खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Cannes 2022: कांस के रेड कार्पेट पर पहली बार में ही इंप्रेस कर लिया इस हसीना ने, देखें खूबसूरत तस्वीरें
कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय सुंदरियों का जलवा देखने को मिला। ऐश्वर्या राय के साथ ही दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया ने रेड कार्पेट पर शिरकत की। इसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस भी कांस के रेड कार्पेट पर पहुंची। जिसमे हिना खान के साथ ही हेली शाह भी शामिल हैं। टीवी एक्ट्रेस हेली शाह पहली बार कांस पहुंची थीं। जहां उनके रेड कार्पेट लुक ने हर किसी की तारीफ बटोरी।
2 of 5
helly shah at cannes
- फोटो : instagram
हेली शाह ने कांस के दूसरे दिन रेड कार्पेट पर शिरकत की। जहां वो जैद नकड़ के गाउन में रेडी हुई थीं। कांस के रेड कार्पेट पर पहली बार पहुंची हेली शाह के फैशन च्वॉइस और मेकअप ने हर किसी की तारीफ बटोरी। इस खास मौके के लिए हेली ने पेस्टल ब्लू कलर का गाउन चुना था। जिस पर डीप वी प्लजिंग नेकलाइऩ बनाई गई थी। जिसे कंफर्ट के लिए शियर फैब्रिक से जोड़ा गया था। वहीं इस प्लजिंग नेकलाइन से हेली की मिड रीफ आसानी से फ्लांट हो रही थी।
3 of 5
helly shah at cannes
- फोटो : instagram
पेस्टल ब्लू कलर के इस गाउऩ पर सिल्वर कलर के रेशमी धागों और स्टोंस से वर्क किया गया था। वहीं इस गाउन के साथ कंधे से ड्रामेटिक केप जोड़ी गई थी। जो शोल्डर के पास पफ लुक लिए थी। हेली ने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए भी साझा की हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
helly shah at cannes
- फोटो : instagram
आउटफिट के साथ ही हेली ने सिंपल स्लीक बन बना रखा था। वहीं बेरी लिपस्टिक के साथ ही ग्रीन आईशैडो लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी था। हेली ने स्टोंस एम्बेलिश्मेट वाले गाउन के साथ मैचिंग के स्टड कानों में पहन रखे थे। वहीं हाथों में ब्रेसलेट के साथ एक्सेसरीज को मिनिमम ही रखा था।
विज्ञापन
5 of 5
हिना खान
- फोटो : social media
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस हेली शाह फिल्म काया पलट के पोस्टर लांच में शामिल हुई थीं। जो कि एक डार्क थ्रिलर है। हेली कई सारे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। इसके पहले टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं। इस साल हिना खान दूसरी बार रेड कार्पेट पर शिरकत किया। जहां वो अपनी फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड के लिए पहुंची थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।