टीवी की बहुरानी बनकर सालों तक लोगों के दिलों में राज करने वाली हिना खान की जब बिग बॉस के घर में एंट्री हुई तो लोगों ने उनका दूसरा ही रूप देखा। सीधी साधी पारंपरिक परिधानों जैसे लहंगा और साड़ी में सजी संवरी हिना खान असल में कितनी बोल्ड और ग्लैमरस हैं ये बिग बाॅस के बाद फैंस समझ गए। हालांकि फैंस को हिना का ये अवतार भी पसंद आया और उन्होंने हिना को हर लुक व स्टाइल में अपने सिर-आंखों लिया। उसके बाद उनके एक बाद एक अलग अलग लुक सामने आए, जिसे देख अब हिना खान को फैशन आइकन कहा जाता है। उन्होंने अपने फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट से ये बात साबित भी की है। एथनिक स्टाइल के अलावा हिना बोल्ड, क्लासी और अपने कैजुअल लुक की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री में हिना को फैशन डिवा माना जाता है। हिना चिकन का कुर्ता और प्लाजो जितने ग्लैमरस तरीके से कैरी करती हैं, साधारण से क्राॅप टाॅप और ट्रैक पैंट में उतनी ही बोल्ड दिखती हैं। आज टीवी की इस फैशन दीवा का जन्मदिन है। इस मौके पर हिना ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में हिना पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। अपने जन्मदिन विशेष लुक को हिना ने फैंस के साथ शेयर किया तो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वह छा गईं। आईए देखते हैं हिना का पारंपरिक लुक।
हिना खान का जन्मदिन पर खास लुक आया सामने, ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाईं दिलकश अदाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन