कृति सेनन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं। कृति सेनन ने हाल ही में फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद उनके लुक्स ने बी-टाउन में तहलका मचा दिया है। कृति सेनन की नई तस्वीरें देख हर कोई मान गया कि ये हसीना पारंपरिक परिधानों में अगर भारतीय नारी की खूबसूरती को बेहद उम्दा तरीके से दिखा सकती हैं तो कैजुअल और वेस्टर्न वियर में आज की मॉर्डन गर्ल लुक भी ले सकती हैं। लेकिन इस बार कृति सेनन ने अपने आउटफिट और लुक से बिजनेस चिक वाला लुक कैरी किया है। कृति सेनन अपने इस नए आउटफिट और लुक में जितनी प्रोफेशनल दिख रही हैं, उतनी ही ग्लैमरस लग रही हैं। सोशल मीडिया पर जब कृति सेनन ने अपनी तस्वीरें शेयर की तो सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी तारीफ करने लगे। आप भी देखिए कृति सेनन का नया लुक।
कृति सेनन का नया लुक देख बढ़ जाएंगी दिल की धड़कनें, ब्लेजर ड्रेस से लगाया ग्लैमर का तड़का
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन