फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान ने भी दिखाया नोरा फतेही जैसे कर्वी फिगर लेकिन पहन लिया ब्रांडेड कपड़ों की कॉपी

Sat, 17 Apr 2021 02:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 17 Apr 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
hina khan copied nora fatehi wear blue one shoulder bodycon dress
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को स्टाइल के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं। लेकिन कई बार उनका ये स्टाइल सेंस फीका भी पड़ जाता है। इस बार भी हिना खान डांसिंग क्वीन नोरा फतेही की तरह स्टाइल करने के चक्कर में बुरी फंस गईं। 

hina khan copied nora fatehi wear blue one shoulder bodycon dress
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, हिना अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसकी शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी ड्रेस हूबहू वैसी ही नजर आ रही है। जैसी नोरा फतेही ने हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में पहना था। नोरा जैसी ड्रेस में हिना खान को देख उनके फैंस को झटका लगा है।

hina khan copied nora fatehi wear blue one shoulder bodycon dress
नोरा फतेही, हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

नोरा फतेही इन बीटाउन की हॉट बेब्स बनीं हुई हैं। ऐसे में उनके कपड़े तक खास महंगे फैशन लेबल के होते हैं। शूटिंग के लिए नोरा ऑरेंज कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में रेडी थीं। जिसकी वन शोल्डर डिजाइन थी। वहीं एक शोल्डर पर फुल स्लीव और कुछ डिटेलिंग की गई थी। घुटने से नीचे तक आ रही इस ड्रेस में नोरा की कर्वी फिगर साफ तौर पर नजर आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan copied nora fatehi wear blue one shoulder bodycon dress
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं चीन के फैशन हाउस Ocstrade की ये ड्रेस प्योर कॉटन फैब्रिक की थी। वहीं इस ड्रेस की बैक पर हाई स्लिट ऐड की गई थी। जो चलने में और भी ज्यादा हाईलाइट हो रही थी। नोरा ने इस खूबसूरत ड्रेस को हाई पोनीटेल और मिनिमम मेकअप के साथ न्यूड टोन लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। जिसके साथ सफेद पम्प्स जंच रहे थे। 

विज्ञापन
hina khan copied nora fatehi wear blue one shoulder bodycon dress
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

वहीं दूसरी तरफ हिना खान की ये ड्रेस भी हूबहू नोरा फतेही की ड्रेस से मैच करती है। हूबहू नोरा की ड्रेस से मैच करती इस ड्रेस को हिना खान ने दिल्ली के फैशन हाउस से लिया था। हालांकि हिना खान की ड्रेस का कलर से लेकर स्टाइल तक लाजवाब है। लेकिन विदेशी फैशन लेबल की गंदी कॉपी है। हिना खान इस ड्रेस में आकर्षक लग रही हैं। लेकिन किसी फैशन लेबल की गंदी कॉपी को पहनना हिना खान के स्टाइलिश लुक को खराब करने का काम कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed