कांस फिल्म फेस्टिवल मनोरंजन जगत का काफी नामी फिल्म फेस्टिवल है। जिसमें शामिल होना अपने आप में काफी सम्मान की बात होती है। छोटे पर्दे पर बहू के किरदार से सभी के दिलों पर राज करने वाली हिना खान ने एक शार्ट फिल्म के जरिए कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा था और ग्लैमरस लुक से सबकी तारीफें बटोरने में भी कामयाब हुईं थीं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर हिना ने कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के एक साल पूरे होने को याद किया। जहां पर उन्होंने अपने हर लुक पर तारीफें बटोरी थीं।
छोटे पर्दे से सीधे पहुंची थीं कांस फिल्म फेस्टिवल, ग्लैमरस लुक से लूट ली थी महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान ने छोटे पर्दे पर बहू के किरदार के बाद बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। जिसे जीतने के बाद उन्होंने ये शार्ट फिल्म की थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए वो कांस फिल्म के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। जहां पर अपने लुक से सबका दिल चुरा लिया था।
डार्क ग्रे रंग के मैटेलिक ट्रांसपैरेंट ऑफ शोल्डर गाउन में पहुंची हिना गजब की खूबसूरत दिख रहीं थी। वहीं बात करें बालों की तो उन्हें पीछे की ओर बांधे और एक्सेसरीज में केवल ईयररिंग के साथ उन्होंने मैटेलिक फुटवियर कैरी किए थे। जिसमें उनके लुक की काफी तारीफें हुई थीं। हिना ने alinlekal का डिजाइन किया हुआ था। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख लग रहीं थीं। साथ में इस गाउऩ में लंबी ट्रेल लगी हुई थी।
वहीं इस मैटेलिक गाउन के पहले वो ग्रे रंग का डीप वी नेक गाउन पहना था। जिसे डिजाइनर Ziad Nakad ने डिजाइन किया था। वहीं इस शिमरी गाउन के साथ लांग पफी स्लीव के साथ इस लुक को पूरा किया था।