हिना खान टीवी की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं जिनका स्टाइल सेंस कमाल का है। वेस्टर्न हो या एथिनिक दोनों में को ही हिना खान बड़े ही ग्रेसफुल तरीके से कैरी करती हैं। पिछले दिनों लायन्स गोल्ड अवार्ड नाइट में शिरकत करने पहुंची हिना खान का लुक बेहद खास था। दरअसल हिना ने सफेद और पीली साड़ी पहन रखी थी। जिसका स्टाइल करीना कपूर की हैंड प्रिंटेड साड़ी से मैच करता है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
स्ट्रैपलेस ब्लाउज संग साड़ी पहने हिना खान ने किया करीना कपूर को कॉपी, हर तस्वीर में दिखीं खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान ने डिजाइनर उर्वशी सेठी की डिजाइन की हुई हैंड प्रिंटेड ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी पहन रखी थी। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। पिछले दिनों करीना कपूर ने फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के लिए हैंड प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। जिसमें बेबो लिखा हुआ था।
पाउडर ब्लू रंग की साड़ी पहने बेबो का लुक शानदार था। करीना कपूर के इस खूबसूरत लुक को हिना खान ने एक बार फिर रीक्रिएट किया। सफेद रंग की ऑर्गेंजा सिल्क में पीले रंग के प्रिंट वाली साड़ी को हिना ने बड़े ही खूबसूरती के साथ कैरी किया था।
साथ में स्ट्रैपलेस ब्लाउज और मेसी बन बनाएं हिना खान बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। बात करें मेकअप की ड्यूई मेकअप के साथ ही न्यूड लिप्स और डार्क आईब्रो की गई है। साथ में केवल डायमंड ईयरिंग्स पहन रखी है।
अभी हाल ही में हिना खान का एक फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पैंट सूट पहने हिना हाथों में वाइन लिए बैठी हैं। हिना खान का ये लुक फिटलुक मैगजीन के तीसरे वर्जन के लिए है।
A post shared by SAM #NoWhereToHide (@realhinakhan) on