फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमजान के मौके पर इन हसीनाओं ने स्टाइलिश कपड़ों को छोड़ चुना देसी लुक, तस्वीरों में लगीं खूबसूरत

Thu, 15 Apr 2021 02:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 15 Apr 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
hina khan wishes ramadan in yellow chanderi silk kurta aamna sharif wearing pink anarkali set
,hina khan ,aamna sharif - फोटो : instagram

वैसे तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हसीनाएं हमेशा ही स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। लेकिन जैसे ही मौका मिलता है वो देसी कपड़ों को पहन ही लेती हैं। इन दिनों रमजान के मौके पर हिना खान से लेकर आमना शरीफ तक ब्यूटीफुल लुक में फैंस को रमजान की बधाई दे रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। 

hina khan wishes ramadan in yellow chanderi silk kurta aamna sharif wearing pink anarkali set
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हिना खान हमेशा ही स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। ऐसे में रमजान के मौके पर भी उनका स्टाइलिश और ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को पसंद आया। पीले रंग के चंदेरी सिल्क के कुर्ते में वो रमजान के लिए रेडी दिखीं। पीले रंग के इस कुर्ते पर गोल्डन जरी की वर्क किया गया था। वहीं पलाजो वाले इस सेट के साथ हिना मिनिमम मेकअप में नजर आईं।

hina khan wishes ramadan in yellow chanderi silk kurta aamna sharif wearing pink anarkali set
hina khan - फोटो : instagram

रमजान के पहले रोजे के दिन हिना खान ने फैंस को बधाई देने के लिए इस खूबसूरत लिबास को चुना था। सिर पर दुपट्टा डाले हिना खान इस जरदोजी से कढ़े कुर्ते में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं गोल्डन हैवी झुमके और हाथों में ब्रेसलेट पहने हिना खान का पहनावा बेहद खास था। जिसे उन्होंने ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan wishes ramadan in yellow chanderi silk kurta aamna sharif wearing pink anarkali set
aamna sharif - फोटो : instagram

वहीं दूसरी तरफ छोटे पर्दे की एक्ट्रेस आमना शरीफ भी फैंस को रमजान की बधाई देते दिखीं। जिसके लिए उन्होंने बेहद सिंपल से कुर्ते का चुनाव किया था। फुल स्लीव अनारकली कुर्ते के साथ रोजा खोलने के लिए रेडी थीं। पाउडर पिंक कुर्ते के साथ आमना ने सफेद रंग की चुनरी को मैच किया था। जिस पर सिल्वर वर्क था। वहीं सिल्वर झुमके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिखे। 

विज्ञापन
hina khan wishes ramadan in yellow chanderi silk kurta aamna sharif wearing pink anarkali set
आमना शरीफ - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि आमना अक्सर ही देसी के साथ वेस्टर्न कपड़ों में नजर आती हैं। शार्ट स्कर्ट से लेकर क्रॉप टॉप में वो अक्सर ही सल्ट्री पोज देते दिख जाती हैं। लेकिन रमजान के मौके पर उनका देसी लुक फैंस को पसंद आया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed