{"_id":"65fa673c568f99e31f00f948","slug":"holi-2024-trendy-holi-outfit-inspired-by-bollywood-actress-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली पार्टी में दिखाना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2024: होली पार्टी में दिखाना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार
पूरे देश में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। काफी बड़ा त्योहार होने की वजह से होली की तैयारी भी काफी-काफी समय पहले ही शुरू हो जाती है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत में भी होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत से सिलेब अपने घरों में होली पार्टी का आयोजन करते हैं। इसके साथ ही आम लोग भी अपने मोहल्लो और कॉलोनियों में होली पार्टी का आयोजन करते हैं।
अगर आपको भी ऐसी ही किसी होली पार्टी में जाना है, जहां आप स्टाइल दिखाना चाहती हैं, तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आउटफिट दिखाएंगे, जो होली पार्टी के लिए परफेक्ट हैं। दरअसल, आज के लेख में हम आपको बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के कुछ ऐसे होली लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप तैयार हो सकती हैं।
2 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर
करिश्मा का ये होली लुक कैरी करना काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ चिकनकारी कुर्ते की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आप प्लाजो भी ऐसा ही पहनें, जिसपर चिकनकारी वर्क हो। इससे आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।
3 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार
- फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह
अगर आपको शॉर्ट्स पहनना पसंद तो आप इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की डेनिम शॉर्ट और नियॉन रंग की शर्ट में आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। इसके साथ आंखों पर अलग डिजाइन का चश्मा जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार
- फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया
लोगों को तमन्ना का हर लुक पसंद आता है। ऐसे में होली पार्टी के लिए भी आप उनके लुक से टिप्स ले सकती हैं। उनका ये सलवार सूट लुक पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसके साथ डार्क रंग का दुपट्टा जरूर कैरी करें। यही आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर हों तैयार
- फोटो : instagram
संजना सांघी
ज्यादातर लड़कियां होली में ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो आरामदायक हों। ऐसे में कॉटन के कपड़े की पैंट और शर्ट आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। ये पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ ही इसके साथ आंखों पर चश्मा लगाकर अपने लुक को पूरा करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।