{"_id":"65fa5b4a6b4340163100c011","slug":"trendy-saree-collection-of-shilpa-shetty-for-every-woman-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trendy Saree: हर उम्र की महिलाओं पर खिलेंगी शिल्पा शेट्टी की ये साड़ियां, आप भी डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trendy Saree: हर उम्र की महिलाओं पर खिलेंगी शिल्पा शेट्टी की ये साड़ियां, आप भी डालें एक नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:50 AM IST
सार
बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। ऐसे में आप अगर साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो उनके कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और टोंड फिगर के लिए भी खूब फेमस हैं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। ऐसे में वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं।
वैसे तो उनके ऊपर हर आउटफिट ही जचता है, लेकिन अगर बात करें साड़ी की तो साड़ी में शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत लगती हैं। शिल्पा शेट्टी के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है, जिसे हर उम्र की महिला आसानी से कैरी कर सकती है। ऐसे में आप अगर साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो उनके कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं। उनके कलेक्शन को देखकर अगर आप साड़ी खरीदेंगी, तो आपका लुक भी बेहद खूबसूरत दिखेगा।
2 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
लहरिया साड़ी विद बेल्ट
लहरिया साड़ी का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता। इस तरह की साड़ी को अलग लुक देने के लिए आप इसके साथ बेल्ट लगा सकती हैं। इस लुक के साथ अक्सर महिलाएं अपने दफ्तर में साड़ी पहनकर जाती हैं।
3 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
प्रिंटेड शिफॉन
शिफॉन की साड़ियां काफी हल्की होती हैं। ऐसे में महिलाओं को ऐसी साड़ियां काफी पसंद आती हैं। अगर आप भी इसी तरह की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं, तो ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। इस सिंपल साड़ी लुक को क्लासी बनाने के लिए अपने बालों में खास हेयर स्टाइल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
पिस्ता ग्रीन
अगर आपको लाइट रंग की साड़ियां पहनना पसंद है तो शिल्पा शेट्टी के जैसी पिस्ता ग्रीन रंग की साड़ी आप अपने लिए खरीद सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है और इसे पहनकर आपका अंदाज भी प्यारा दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
गोल्ड टिश्यू
इस तरह की साड़ी काफी रॉयल लुक देने का काम करती हैं। अगर आप किसी शादी के लिए साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो ऐसी गोल्ड टिश्यू साड़ी खरीद सकती हैं। इसे पहनकर आपका लुक भी खूबसूरत दिखेगा। इसके साथ अपने मेकअप में भी गोल्डन टच दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।