फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Outfit For Holika Dahan: होलिका दहन के दौरान दिखाएं अपना सादगी भरा अंदाज, पहनें इस तरह के आउटफिट

Thu, 13 Mar 2025 07:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Mar 2025 07:53 AM IST
सार

होलिका दहन भारतीय परंपरा और आस्था का प्रतीक है, जिसे बहुत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर अगर आप सादगी भरा लेकिन स्टाइलिश अंदाज अपनाना चाहती हैं, तो सही आउटफिट का चुनाव बहुत जरूरी है।

 

विज्ञापन
holi 2025 trendy Outfit For Holika Dahan inspired by actress
होलिका दहन के दौरान दिखाएं अपना सादगी भरा अंदाज, पहनें इस तरह के आउटफिट - फोटो : instagram

Outfit For Holika Dahan:  इस साल 13 मार्च के दिन होलिका दहन होगा। ऐसे में इसकी तैयारी पूरी हो गई है। होलिका जलने से पहले ओर होलिका दहन के दौरान भी महिलाएं होलिका माता की पूजा करने जाती है। ऐसे में उनका खूबसूरत दिखना तो बनता है। होलिका दहन के मौके पर सादगी और ट्रेडिशनल लुक को बैलेंस करना सबसे अच्छा रहेगा।



हल्के रंगों और एथनिक आउटफिट्स के साथ मिनिमल एक्सेसरीज़ पहनकर आप खूबसूरत और ग्रेसफुल दिख सकती हैं। यहां हम आपको होलिका दहन के लिए कुछ ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें पहन कर आपको अंदाज बेहद ही खूबसूरत दिखेगा। तो आइए बिना देर करते हुए आपको उन आउटफिट्स के बारे में बताते हैं।

holi 2025 trendy Outfit For Holika Dahan inspired by actress
सिंपल और एलिगेंट अनारकली सूट चुनें - फोटो : instagram

सिंपल और एलिगेंट अनारकली सूट चुनें

यदि आपको सिंपल लुक कैरी करना पसन्द है तो अनारकली सूट सादगी और ग्रेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। हल्के रंग और फ्लोवी डिजाइन आपको कम्फर्ट और एथनिक लुक देंगे। इसके साथ कानों में छोटे झुमके और हाथों में मिनिमल चूड़ियां पहन कर अपना लुक कंप्लीट करें।

 

holi 2025 trendy Outfit For Holika Dahan inspired by actress
कॉटन या लिनेन कुर्ता-प्लाजो - फोटो : instagram

कॉटन या लिनेन कुर्ता-प्लाजो

बहुत सी महिलाओं को कॉटन और लिनन का हल्का फैब्रिक बहुत पसन्द आता है। ऐसे में वो होलिका दहन के मौके पर कॉटन या लिनेन फैब्रिक में स्ट्रेट कुर्ता और प्लाजो बेस्ट रहेगा। इस दौरान हल्का पीला, सफेद या लैवेंडर रंग का प्लाजो और बढ़िया लगेगा। इसे सिल्वर ऑक्साइडोज इयररिंग के साथ कैरी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2025 trendy Outfit For Holika Dahan inspired by actress
बांधनी दुपट्टा के साथ सलवार सूट - फोटो : instagram

 बांधनी दुपट्टा के साथ सलवार सूट

पूजा के समय यदि बांधनी प्रिंट का आउटफिट पहना जाए तो बात ही अलग हो जाती है। ऐसे में आप होलिका दहन के मौके पर ट्रेडिशनल लेकिन हल्का और कम्फर्टेबल लुक पाने के लिए बांधनी या ब्लॉक प्रिंट वाला दुपट्टा कैरी करें। ये मरून, मस्टर्ड येलो, इंडिगो ब्लू  या गुलाबी रंग का होना चाहिए, ताकि आपका लुक प्यार दिखे। 

 

विज्ञापन
holi 2025 trendy Outfit For Holika Dahan inspired by actress
लॉन्ग स्कर्ट और कुर्ता या क्रॉप टॉप - फोटो : instagram

लॉन्ग स्कर्ट और कुर्ता या क्रॉप टॉप

ये आपको वेस्टर्न लुक के साथ इंडो वेस्टर्न टच देती है। ऐसे में आप फ्लोरल प्रिंट की खूबसूरत सी स्कर्ट होलिका दहन के समय पहनें। अपने इस लुक के साथ गले में चोकर नेकलेस और बैंगल्स पहनें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed