फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली के लिए ट्रेंडिंग हैं इस तरह के आउटफिट, आप भी कर सकती हैं ट्राई

Mon, 10 Mar 2025 03:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 10 Mar 2025 03:53 PM IST
सार

होली पर फैशन का मजा भी रंगों की तरह रंगीन और मजेदार होना चाहिए। इस साल होली के लिए कुछ ट्रेंडिंग आउटफिट्स इस प्रकार हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं

विज्ञापन
Holi 2025 Try These Trendy Outfits To Look Stunning In Holi Party
होली के लिए ट्रेंडिंग हैं इस तरह के आउटफिट, आप भी कर सकती हैं ट्राई - फोटो : instagram

Holi 2025: मार्च की शुरुआत होते ही होली की धूम हर तरफ नजर आने लगती है। बाजार अबीर-गुलाल से रंगीन हो चुके हैं और जगह-जगह होने वाली होली पार्टियों की तैयारियां जोंरों पर हैं। बदलते दौर के साथ अब हर खास पल को कैमरे में कैद करने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में त्योहारों पर स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखना भी उतना ही जरूरी हो गया है।



अगर आपको भी किसी होली पार्टी का इनविटेशन मिला है और आप यह सोचकर उलझन में हैं कि कौन-सा आउटफिट आपके लिए बेस्ट रहेगा, तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। यहां हम महिलाओं के लिए कुछ ट्रेंडी आउटफिट के विकल्प बताएंगे, जिसे आप आसानी से पार्टी में कैरी कर सकती हैं। 

 

Holi 2025 Try These Trendy Outfits To Look Stunning In Holi Party
होली के लिए ट्रेंडिंग हैं इस तरह के आउटफिट - फोटो : instagram

 व्हाइट कुर्ता और कलरफुल दुपट्टा

यदि अपने लुक को आप सिंपल लेकिन खूबसूरत रखना चाहती हैं तो सफेद कुर्ता होली के लिए क्लासिक चॉइस है, जिसे आप ब्राइट कलर वाले बंधेज या टाई-डाई दुपट्टे के साथ पेयर कर सकती हैं। इसे प्लाजो, लेगिंग्स के साथ पहनें, उससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।  

Holi 2025 Try These Trendy Outfits To Look Stunning In Holi Party
टाई-डाई को-ऑर्ड सेट्स - फोटो : instagram

टाई-डाई को-ऑर्ड सेट्स

आज-कल महिलाओं को को-ऑर्ड सेट पहनना काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आप होली के मौके पर टाई-डाई प्रिंट का को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। ऐसा कलरफुल टाई-डाई को-ऑर्ड सेट होली पर स्टाइलिश लुक देगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Try These Trendy Outfits To Look Stunning In Holi Party
शॉर्ट कुर्ता और धोती पैंट - फोटो : instagram

शॉर्ट कुर्ता और धोती पैंट

धोती पैंट होली के मौके पर आपको सहज रखेगी। ये आरामदायक और एथनिक लुक के लिए यह परफेक्ट है। व्हाइट कुर्ता या प्रिंटेड कुर्ते के साथ ब्राइट धोती पैंट पहनें।  

विज्ञापन
Holi 2025 Try These Trendy Outfits To Look Stunning In Holi Party
डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप - फोटो : instagram
डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप

ग्लैमरस लुक के लिए आप डेनिम शॉर्ट्स के साथ ब्राइट क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। व्हाइट क्रॉप टॉप पर कलर गिरने से होली का असली मजा आएगा!। ये देखने में काफी अच्छी लगेगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed