Holi Fashion Tips: होली भारत का एक प्रमुख और आनंदमय त्योहार है, जिसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। ये त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग रंग-गुलाल के साथ खूब होली खेलते हैं। ऐसे में रंग खेलने के दौरान सही कपड़ों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
Holi Fashion Tips: रंग खेलने के लिए निकलना है घर से बाहर तो पहनें ऐसे कपड़े, हर किसी के काम आएंगी ये टिप्स
होली के रंगों का मजा लेते हुए भी अगर आप स्टाइलिश और सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो सही कपड़ों का चुनाव करना बहुत जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों की होनी चाहिए फुल स्लीव
यदि आप चाहते हैं कि होली का रंग आपकी त्वचा को डैमेज कर सकता है। ऐसे में त्वचा की सुरक्षा के लिए फुल स्लीव कुर्ता, टी-शर्ट या टॉप पहनें। इन कपड़ों के फैब्रिक का खास ध्यान रखें। होली के कपड़े हमेशा कॉटन या लिनेन फैब्रिक के ही होने चाहिए।
यदि आप हल्के रंग के कपड़े होली खेलेंगे तो भीगने के बाद ये शरीर से चिपक जाएंगे। ऐसे में हमेशा डार्क कलर (ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन) के कपड़े पहनने से रंग ज़्यादा चिपकते नहीं और आसानी से धुल जाते हैं। सफेद या हल्के रंग के कपड़े जल्दी गंदे हो सकते हैं और रंग हटाने में दिक्कत हो सकती है।
पुराने कपड़े पहनें लेकिन फटे हुए नहीं
होली खेलने के बाद कपड़े खराब ही हो जाते हैं, ऐसे में ऐसे कपड़े पहनें जिनका रंगों से खराब होना कोई समस्या न हो। अगर रंग छूटने में दिक्कत हो, तो कपड़ों को तुरंत धूप में न सुखाए। धूप में रंग उड़ जाता है।
कंफर्टेबल बॉटम्स चुनें
ये टिप लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए है। होली खेलने के लिए आपको हमेशा लेगिंग, ट्रैक पैंट, जॉगर्स या ढीले पायजामे पहनें ताकि आप आराम से मूव कर सकें। होली के दौरान जींस न पहनें, ये भीगने के बाद परेशान कर देती है।