फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Types Of Nail Extension: कितने प्रकार के होते हैं नेल एक्सटेंशन? पैसे खर्च करने से पहले जानें इसके बारे में

Mon, 08 Sep 2025 03:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 08 Sep 2025 03:54 PM IST
सार

Types Of Nail Extension: आज-कल महिलाएं अपने नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल एक्सटेंशन कराती हैं। अगर आपका भी कुछ ऐसा प्लान है तो पहले इसके टाइप जान लें। 

विज्ञापन
how many types of nail extensions are there in india
कितने प्रकार के होते हैं नेल एक्सटेंशन? - फोटो : instagram

Types Of Nail Extension: खूबसूरत, लंबे और आकर्षक नाखून हर महिला की चाह होती है। लेकिन कई बार जब प्राकृतिक नाखूनों की ग्रोथ धीमी या कमजोर हो, तो ये दुविधा सामने आ जाती है कि ऐसा क्या करें जिससे नाखून  सुंदर दिखें। ऐसे समय में नेल एक्सटेंशन एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। आज के समय में तो नेल एक्सटेंशन सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि पर्सनालिटी और ग्रूमिंग का हिस्सा बन चुका है।



बाजार में अब कई प्रकार के नेल एक्सटेंशन आने लगे हैं, जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा। तो अगर आपका भी मन है अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाने का तो नेल एक्सटेंशन करवाने से पहले इसके प्रकारों, उनकी खूबियों और देखभाल के तरीके के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

how many types of nail extensions are there in india
एक्रेलिक नेल एक्सटेंशन - फोटो : instagram
एक्रेलिक नेल एक्सटेंशन

जब नेल एक्सटेंशन का ट्रेंड नया-नया चला था, तो सबसे पहले एक्रेलिक नेल ने ही सबसे पहले महिलाओं के बीच अपना क्रेज फैलाया था। ये सबसे पुराना और पॉपुलर तरीका है। इसमें पाउडर और लिक्विड मिलाकर नाखूनों को खूबसूरत बनाया जाता है। ये मजबूत और लॉन्ग-लास्टिंग होता है, इस वजह से ये तकबीन दो से तीन हफ्ते आसानी से चल जाता है।

 
how many types of nail extensions are there in india
जेल नेल एक्सटेंशन - फोटो : Adobe stock
जेल नेल एक्सटेंशन 

नेल एक्सटेंशन का ये प्रकार महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आता है। ये देखने में नेचुरल लगता है और लंबे समय तक टिकता भी है। इसे यूवी और एलईडी लाइट की मदद से सेट किया जाता है। इसके लिए खास तरह का जेल बाजार में मिलता है, जिससे एक्सटेंशन किया जाता है। इसको महिलाएं एक बार करा लेती हैं क्योंकि ये आसानी से 25-30 दिन चल जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how many types of nail extensions are there in india
फाइबर ग्लास नेल एक्सटेंशन - फोटो : instagram
फाइबर ग्लास नेल एक्सटेंशन

जिन महिलाओं को हल्के और फ्लेक्सिबल नेल्स पसंद है, वो फाइबर ग्लास नेल एक्सटेंशन कराना पसंद करती हैं। ये आपके असल नाखूनों को काफी कम डैमेज करते हैं। इसे लगाने के बाद लुक काफी ज्यादा नेचुरल आता है। ये भी तीन से चार हफ्ते आसानी से चल जाते हैं। 

 
विज्ञापन
how many types of nail extensions are there in india
प्रेस ऑन नेल्स - फोटो : instagram
प्रेस ऑन नेल्स

जिन महिलाओं के पास पार्लर जाने का समय नहीं है, लेकिन वो अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो उनके लिए ये प्रेस ऑन नेल्स काफी काम के हैं। इसे घर पर खुद लगाया जा सकता है। बाजार में अनगिनत रंग और डिजाइन के प्रेस ऑन नेल्स बेहद कम दामों में मिलते हैं। ये बेहद सस्ता और आसान उपाय है, इसलिए ये सीमित समय तक ही टिकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed