Muffler Buying Tips: दिसंबर के महीने के साथ ही सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है। सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से घर से निकला मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हर कोई खुद को पूरी तरह से कवर करके ही घर से निकल रहा है। इस मौसम में स्वेटर के साथ-साथ मफलर पहनना काफी जरूरी हो जाता है, क्योंकि यदि ठंड के मौसम में गले को कवर करके नहीं रखा गया तो ठंड की वजह से गला जकड़ने लगता है और सर्दी लग जाती है।
Muffler Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं मफलर तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी सर्दी से होगा बचाव
सर्दियों में मफलर का चुनाव करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह न केवल स्टाइलिश लगे बल्कि ठंड से भी अच्छे से बचा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही हो मफलर बनाने की सामग्री
मफलर खरीदने से पहले आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि ये कई फैब्रिक में आते हैं। जैसे कि ऊन के मफलर गर्म होते हैं और सर्दियों में सबसे अच्छे माने जाते हैं। वहीं आजकल कश्मीरी मफलर काफी चलन में हैं। ऐसे में अगर आप हल्का और मुलायम मफलर चाहते हैं, तो कश्मीरी मफलर खरीदें। फ्लीस फैब्रिक का मफलर सर्द हवाओं से बचाने में मदद करता है और किफायती होता है। ऊन और पॉलिएस्टर का मिश्रण मफलर को मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
लंबाई-चौड़ाई हो सही
मफलर खरीदते वक्त उसे पूरी तरह से खोल के देख लें। मफलर की लंबाई इतनी होनी चाहिए कि आप इसे अलग-अलग तरीकों से पहन सकें। चौड़े मफलर शरीर को अधिक गर्म रखते हैं और गर्दन को पूरी तरह कवर कर सकते हैं। यदि इनकी चोड़ाई कम होगी, तो ये भले ही आपको स्टाइलिश दिखा लें, लेकिन सर्दी से नहीं बचा सकेंगे।
रंग और डिजाइन होनी चाहिए खास
डेली वियर के हिसाब से बाजार में कई तरह के रंग मिलते हैं। ऐसे कि यदि आप मफलर को रोजाना में पहनना चाहते हैं, तो न्यूट्रल रंग जैसे काला, ग्रे, या बेज चुनें। यदि आपको स्टाइलिश दिखने का शौक है तो अपने लिए आप प्रिंटेड, स्ट्राइप्ड, या चेक पैटर्न वाले मफलर खरीदें।
फिनिशिंग चेक करें
मफलर का किनारा साफ और मजबूत होना चाहिए। जिन मफलरों में फ्रिंज निकली होती हैं, वो दिखने में और भी ज्यादा प्यारे लगते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे खरीद सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसमें किसी तरह के धागे न निकले हों। यदि इसमें धागे निकले होंगे तो धागे खिंचकर मफलर का लुक बिगाड़ सकते हैं।