Saree Draping Tips: साड़ी लुक को बनाना है खास तो इन बातों का ध्यान रखकर हों तैयार
साड़ी लुक खास बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। यदि आप साड़ी लुक को और आकर्षक और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इन सुझावों को अपनाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोजन के हिसाब से करें चयन
साड़ी का चयन हमेशा आयोजन के हिसाब से ही करना चाहिए। हर आयोजन के लिए अलग-अलग टाइप की साड़ियां सही मानी जाती हैं। जैसे कि किसी पार्टी के लिए शिमर या नेट साड़ी, जबकि पारंपरिक मौके पर सिल्क या बनारसी साड़ी चुनें। दफ्तर में आप कॉटन की साड़ी कैरी कर सकती हैं।
रंग का रखें ध्यान
साड़ी का रंग दिन और रात के हिसाब से ही चुनें। जैस कि दिन के समय हल्के और पेस्टल रंग, जबकि रात के समय गहरे रंग उपयुक्त लगते हैं। यदि आप रात के समय ज्यादा हल्के रंग पहनेंगी तो आपका लुक हल्का ही दिखेगा।
ब्लाउज का रखें ध्यान
आपके साड़ी लुक के स्टाइल को ब्लाउज का डिजाइन पूरी तरह बदल सकता है। ऐसे में साड़ी के साथ ट्रेंडी बैक डिजाइन, बेल स्लीव्स, या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज ट्राई करें। इसकी फिटिंग सही होनी चाहिए। न तो ब्लाउज ज्यादा ढीला होना चाहिए और न ही ज्यादा टाइट।
सही से करें ड्रेप
आपके द्वारा साड़ी पहनने का तरीका बहुत मायने रखता है। चाहें तो पारंपरिक तरीके के साथ-साथ बेल्ट स्टाइल, मराठी या बंगाली स्टाइल ड्रेपिंग भी आजमाएं। साड़ी पहनते समय आपकी प्लीट्स एकदम साफ-सुथरी होनी चाहिए, ताकि लुक प्यारा दिखे।