चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए महिलाओं और लड़कियों को मेकअप करना पसंद होता है। यहां तक कि अपने फीचर्स को संवारने के लिए कुछ लड़के भी मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को खरीदते समय ये जानना जरूरी है कि कहीं आप नकली सामान तो नहीं घर ला रहे हैं। क्योंकि मेकअप के सामान सीधे आपकी त्वचा के संपर्क में आते हैं। यहीं नहीं आंखों के मेकअप प्रोडक्ट को देखभाल कर खरीदना बहुत ही जरूरी होता है। तो चलिए जानें किस तरह से करें मेकअप के असली और नकली होने की पहचान जिससे कि आपकी सुंदरता में केवल इजाफा हो ना कि नुकसान।
कहीं आप भी तो नहीं खरीद लेतीं नकली मेकअप प्रोडक्ट, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में मेकअप के उत्पादों की मांग के साथ ही उनके नकली सामान भी मिलने लगे हैं। जो त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहतीं तो जरूर जानिए कि कैसे मेकअप खरीदते समय असली और नकली की पहचान करें।
अगर आप को मेकअप करना पसंद है तो इन सामान को हमेशा ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाएं। या फिर अगर आप बाजार से खरीदना चाहते हैं तो इसे किसी रिटेल की शॉप से खरीदें। ऐसा करने से आपके पास बिल की एक कॉपी होगी जो ये साबित करेगी कि आपने सामान किस जगह से खरीदा है।
कई बार दुकानदार महंगे ब्रांड के सामान को डिस्काउंट पर बेचते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार वो मार्केटिंग ट्रिक्स में ऐसा करते हों। हो सकता हो को कि वो जो सामान डिस्काउंट पर दे रहे हों वो नकली हो। इसलिए डिस्काउंट में मेकअप का सामान खरीद रहे हैं तो इसकी अच्छे से जांच कर लें।
अगर आप मेकअप की बहुत शौकीन है तो जाहिर सी बात है कि आपको अपने मेकअप प्रोडक्ट की पूरी जानकारी रहनी चाहिए। क्योंकि नकली सामान वैसे तो दिखने में हूबहू असली जैसे होते हैं लेकिन उनकी पैकेजिंग और लेबलिंग अंतर जरूर होता है। तो खरीदारी के समय इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।