{"_id":"6656c9581232683fa3098746","slug":"how-to-do-hair-care-in-heat-wave-in-hindi-high-temperature-of-states-2024-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care Tips: बालों पर भी पड़ता है लू का बुरा असर, जानें चिलचिलाती धूप में कैसे रखें इनका ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hair Care Tips: बालों पर भी पड़ता है लू का बुरा असर, जानें चिलचिलाती धूप में कैसे रखें इनका ध्यान
Hair Care Tips: मई महीने के आखिर में नौतपा की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। आसमान से आग बरस रही है। कई जगह पर पारा 50 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में घर से निकालना काफी मुश्किल हुआ जा रहा है। घर में रहने के बाद भी राहत नहीं है। ऐसे में उन लोगों के सामने एक बड़ी परेशानी है, जिन्हें काम के लिए घर से बाहर निकालना पड़ता है।
घर से बाहर जाने वाले लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी त्वचा और बालों का भी ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में अगर बालों का ध्यान सही से ना रखा जाए तो यह काफी रुखे हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। रूखेपन की वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में जब कमजोर बाल लू-लपट में खुले रहेंगे तो उनके साथ कई अन्य समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। इसी के चलते हम आपको गर्मी और लू में बालों का ख्याल रखने के बारे में बताएंगे।
2 of 7
हेयर केयर टिप्स
- फोटो : istock
धूप से बचाव करें
जब भी बाहर जाएं तो टोपी, स्कार्फ या छतरी का उपयोग करें। यह आपके बालों को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचाएगा। इससे आपके बाल लू से भी सुरक्षित रहेंगे।
3 of 7
हेयर केयर टिप्स
- फोटो : iStock
हीट प्रोटेक्टेट स्प्रे करें इस्तेमाल
गर्मी से मौसम में ऐसे हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करें जो गर्मी से बचाव करते हैं। हीट प्रोटेक्टेट स्प्रे बालों को हीट स्टाइलिंग उपकरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। वैसे तो कोशिश करें कि लू-लपट में हीटिंग उपकरणों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हेयर केयर टिप्स
- फोटो : iStock
गीले बालों को धूप से बचाएं
गीले बाल धूप में जाने पर अधिक क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि धूप में जाने से पहले बाल सूखे हों। धूप में जाने से पहले ही अपने बालों को अच्छी तरह से सुखा लें। बाल सुखाने के लिए ड्रायर इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
5 of 7
हेयर केयर टिप्स
- फोटो : iStock
सही शैंपू और कंडीशनर का चुनाव
इस मौसम में आपको सल्फेट-मुक्त शैंपू और डीप कंडीशनिंग मास्क का उपयोग ही करना चाहिए। ये आपके बालों को नमी प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ बनाए रखते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।