सब्सक्राइब करें

Independence Day 2025: इस 15 अगस्त रंग जाएं तिरंगे के रंग में, तैयार होने के लिए इस्तेमाल करें ये खास चीजें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 14 Aug 2025 05:32 PM IST
सार

Independence Day Outfit Ideas: अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अपने लुक को ऐसे अलग बनाएं। 

विज्ञापन
how to get ready for independence day 2025 disprj
इस 15 अगस्त रंग जाएं तिरंगे के रंग में, तैयार होने के लिए इस्तेमाल करें ये खास चीजें - फोटो : instagram
Independence Day Outfit Ideas:  15 अगस्त, यानि स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतवासियों के लिए गर्व, आत्मसम्मान और देशभक्ति का दिन होता है। इस दिन स्कूलों, ऑफिसों, कॉलोनियों और सोशल मीडिया पर हर कोई भारतीय होने का गर्व जताता है। इस दिन लोग अलग-अलग तरह से तैयार होते हैं, ताकि आपका लुक एकदम से अलग और देशभक्ति से भरा लगे। 


महिलाएं खासतौर पर इस दिन पारंपरिक या फ्यूज़न आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज के ज़रिए अपना लुक तिरंगे के रंगों में ढालती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि 15 अगस्त को आपका लुक देशभक्ति से भरा हो और सबसे अलग दिखे, तो नीचे दिए गए तिरंगा थीम पर आधारित इन चीज़ों का इस्तेमाल जरूर करें। 
Trending Videos
how to get ready for independence day 2025 disprj
तिरंगा के रंगों की कुर्ती या साड़ी - फोटो : instagram
 तिरंगा के रंगों की कुर्ती या साड़ी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप सफेद, हरे और केसरिया रंगों की कॉम्बिनेशन वाली कुर्ती, साड़ी या सूट पहन सकती हैं। चाहे सिंपल कॉटन हो या थोड़ा ट्रेडिशनल चिकनकारी या सिल्क वर्क, ये तीनों फैब्रिक भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परफेक्ट लगेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get ready for independence day 2025 disprj
ट्राईकलर एक्सेसरीज - फोटो : instagram
 ट्राईकलर एक्सेसरीज

अपने स्वतंत्रता दिवस लुक को पूरा करने के लिए तिरंगे रंगों की चूड़ियां, बालों में लगाने वाला क्लिप, बिंदी, झुमके या अंगूठी पहनें। ये छोटे-छोटे एलिमेंट आपके लुक को खास बना देंगे। ध्यान रखें एक्सेसरीज का चयन हमेशा अपने आउटफिट के हिसाब से ही करें, हल्के आउटफिट के साथ हल्की एक्सेससरीज बेहतर लगती हैं। 
 
how to get ready for independence day 2025 disprj
तिरंगा मेकअप - फोटो : instagram

तिरंगा मेकअप

मेकअप में भी आप देशभक्ति दिखा सकती हैं जैसे ऑरेंज आईशैडो, व्हाइट बेस और ग्रीन काजल या लाइनर। खासतौर पर तिरंगा मेकअप के लिए अपने आईमेकअप लुक को सबसे अलग रखें। इसके साथ लिपस्टिक को न्यूड या कोरल शेड में रखें। 

 
विज्ञापन
how to get ready for independence day 2025 disprj
तिरंगा नेल आर्ट - फोटो : instagram
तिरंगा नेल आर्ट 

अगर आप फैशन को क्रिएटिविटी के साथ अपनाना चाहती हैं तो तिरंगा थीम पर नेल आर्ट कराएं। ये दिखने में सुंदर लगता है और खास मौके के लिए परफेक्ट है। इसके साथ आपके नाखून एकदम से अलग और खूबसूरत दिखेंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed