Jeans For Different Body Types: शरीर के आकार के हिसाब से खरीदें जींस, तभी लुक दिखेगा परफेक्ट
अगर आप परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो जींस खरीदते वक्त अपने बॉडी टाइप का ध्यान अवश्य रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेअर-शेप बॉडी
यदि आपके शरीर का निचला हिस्सा चौड़ा है तो आपको स्ट्रेट फिट या बूटकट जींस सही लुक देगी। ये जींस शरीर के निचले हिस्से को बैलेंस करती हैं और आपकी बॉडी को लंबा और संतुलित दिखाती हैं। इसके अलावा हमेशा डार्क रंग की जींस का ही चयन करें, ये शरीर को पतला दिखाती है।
ऐप्पल-शेप बॉडी
यदि आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा चौड़ा है तो आप पर हाई-राइज जींस ज्यादा जचेगी। इस तरह की जींस पेट के आसपास के हिस्से को अच्छे से कवर करती हैं और टमी को कंट्रोल में रखती हैं। इसके अलावा और स्लिम फिट जींस का चुनाव भी कर सकती हैं। इससे पैर ज्यादा आकर्षित दिखते हैं।
आरग्लास-शेप बॉडी
कर्वी बॉडी वाली महिलाओं को जींस खरीदते समय ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऐसी महिलाओं पर स्किनी या स्ट्रेट जींस ज्यादा अच्छी लगेगी। ये आपके कर्व्स को हाइलाइट करती हैं और आपकी बॉडी को शेप में दिखाती हैं। इसके साथ ही आप हाई-राइज जींस को भी पहन सकती हैं। ये वेस्ट को अच्छे से फिट करती हैं और कर्व्स को बढ़ावा देती हैं।
एथलेटिक बॉडी
आजकल की लड़कियां भी बॉडी बनाने में लगी रहती हैं। ऐसे में यदि आपका शरीर मस्कुलर है तो आप बॉयफ्रेंड जींस पहन सकती हैं। ये जींस आपकी मस्कुलर टांगों और हिप्स के लिए बहुत आरामदायक होती हैं।