फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Saree Collection: बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां, लुक दिखेगा सबसे अलग

Thu, 22 Aug 2024 08:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 22 Aug 2024 08:35 AM IST
सार

अगर आप बारिश के मौसम में साड़ी पहनकर जलवा बिखेरना चाहती हैं तो कुछ खास तरह की साड़ी आजकल चलन में हैं। 

विज्ञापन
trendy Monsoon Saree Collection for woman
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

Monsoon Saree Collection: जिस तरह से गर्मी और सर्दी में लोग मौसम के हिसाब के कपड़े पहनते हैं, ठीक ऐसा ही बारिश के मौसम में भी होता है। अगर बारिश में सोच-समझ के कपड़ न पहने जाएं तो फंगल इंफेक्शन का खतरा मंडराता रहता है।



इस मौसम में उन लड़कियों और महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी आ खड़ी होती है, जिन्हें साड़ी पहनना पसंद है। अगर इस मौसम में हैवी फैब्रिक की साड़ी पहनी जाए तो ये भीगने के बाद सूखने में काफी टाइम लेती है। यही वजह है कि बरसात में ज्यादातर लोग सूती या फिर शिफॉन के हल्के कपड़े पहनते हैं।  

अगर आप बारिश के मौसम में साड़ी पहनकर जलवा बिखेरना चाहती हैं तो कुछ खास तरह की साड़ी आजकल चलन में हैं। हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाएंगे, जिनके साड़ी लुक्स बारिश के मौसम के हिसाब से परफेक्ट हैं। इनसे टिप्स लेकर आप भी बारिश में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 

trendy Monsoon Saree Collection for woman
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट विद बॉर्डर

अगर लाइट रंग की साड़ी पसंद है तो आप करीना कपूर के जैसी साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इस साड़ी पर लगे हल्के बॉर्डर की वजह से इसका लुक खूबसूरत और कमाल का लग रहा है। बारिश में बाल उलझन पैदा न करें, उसके लिए बालों में पोनीटेल बनाएं। 
trendy Monsoon Saree Collection for woman
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

ब्लैक फ्लोरल 

अगर दिन के समय साड़ी पहननी है तो ऐसी ब्लैक शिफॉन साड़ी पर फ्लोरल प्रिंट कमाल का लगेगा। ये देखने में भी काफी कलरफुल लग रही है। इसके साथ रश्मिका की तरह ही अपने बालों को स्लीक स्टाइल में बनाएं। अगर बाल लंबे हैं तो आप उन्हें कर्ल करके खुला रख सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy Monsoon Saree Collection for woman
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

फ्लोरल प्रिंट 

ऐसी कॉटन मिक्स फैब्रिक में फ्लोरल प्रिंट की साड़ी देखने में कमाल की लगती है। बारिश के बाद और पहले जब उमस का मौसम होता है तो कॉटन मिक्स फैब्रिक पसीने को आसानी से सोख लेती है। इसीलिए आप बिना हिचके इस प्रिंट की साड़ी को भी कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
trendy Monsoon Saree Collection for woman
बारिश के मौसम में पहनें इस तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

प्लेन गुलाबी साड़ी

इस मौसम में इसी तरह के रंग ज्यादा खिलते हैं। ऐसे में आप चाहें तो आलिया भट्ट जैसी प्लेन गुलाबी साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अगर मन है तो अलग रंग का स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करें। ऐसी साड़ी के साथ भी खुले बाल कमाल के लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed