फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Right Way To Use Sunscreen: अगर सनस्क्रीन इस्तेमाल करने के बाद आता है पसीना तो करें ये काम

Wed, 21 Aug 2024 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 21 Aug 2024 04:56 PM IST
सार

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि सनस्क्रीन लगाने के बाद उन्हें बहुत पसीना आता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन
how to stop sweating after applying sunscreen
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
Right Way To Use Sunscreen : मौसम चाहे कोई सा भी हो उसमें त्वचा का ध्यान रखने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर सनस्क्रीन का इस्तेमाल न किया जाए तो सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को कई तरह का नुकसान पहुंचा सकती हैं। त्वचा की हानिकारक यूवी किरणों की वजह से त्वचा पर रैशेज, लालिमा और इसके अलावा भी कई परेशानियां हो सकती हैं।


इसी वजह से बारिश, सर्दी और गर्मी तीनों ही मौसम में स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि लोग शिकायत करते हैं कि सनस्क्रीन लगाने के बाद उन्हें बहुत पसीना आता है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही यहां हम आपको सनस्क्रीन के इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
how to stop sweating after applying sunscreen
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

वाटर-बेस्ड सनस्क्रीन का उपयोग करें

अक्सर हम मौसम का ध्यान रखे बिना ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने लगते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर काफई पसीना आता है। ऐसे में हमेशा वाटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें। ये त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।  

how to stop sweating after applying sunscreen
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

 इस्तेमाल करें प्राइमर

 सनस्क्रीन लगाने से पहले मैटिफाइंग प्राइमर का उपयोग करें। यह त्वचा पर एक बेस बनाता है। ऐसे में जब आप प्राइमर इस्तेमाल करने के बाद सनस्क्रीन लगाएंगे तो पसीना भी कम आता है और सनस्क्रीन लंबे समय तक टिकी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to stop sweating after applying sunscreen
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

कम मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं

जरूरत से ज्यादा सनस्क्रीन लगाने से पसीना ज्यादा आ सकता है। थोड़ी मात्रा में लगाएं और जरूरत पड़ने पर दोबारा अप्लाई करें। आप इसे हर तीन घंटे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to stop sweating after applying sunscreen
सनस्क्रीन लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

सनस्क्रीन को सेट करे

सनस्क्रीन लगाने के बाद इसे सही से सेट करने के लिए हल्का फेस पाउडर या सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें। इससे त्वचा पर अतिरिक्त तेल नहीं बनता और पसीना कम आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed