फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion: हो गई है शादी पक्की तो अपने बैग में जरूर पैक करें इस तरह की साड़ियां, जो देंगी रॉयल लुक

Wed, 21 Aug 2024 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 21 Aug 2024 09:42 AM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

विज्ञापन
Wedding Fashion trendy saree collection for bride to be
साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
Wedding Fashion: कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में उन लोगों के पास बहुत कम वक्त बचा है, जिनके घर में शादी पक्की हो गई है। दरअसल, शादी का दिन हर लड़की के लिए काफी अहम होता है। इस दिन के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। इसी के चलते शादी में किसी तरीके की कमी ना रह जाए, इसके लिए लड़की और लड़की घरवाले जी जान लगा देते हैं।


जिस तरह से शादी के दिन हर किसी की नजर दुल्हन पर होती है, ठीक उसी तरह से शादी के बाद भी कई दिनों तक ससुराल में दुल्हन को देखने लोग आते रहते हैं। ऐसे में दुल्हन का खूबसूरत देखना तो बनता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इन साड़ियों को पहनकर आप अपने ससुराल में अपना सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं।
Wedding Fashion trendy saree collection for bride to be
साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
कांजीवरम साड़ी

कांजीवरम साड़ियां दक्षिण भारतीय शादियों में बेहद लोकप्रिय हैं। रेशम के धागे से बनीं ये साड़ियां रॉयल लुक देने का काम करती हैं। नई दुल्हनों पर ऐसी साड़ी काफी खूबसूरत लगती है। 

 
Wedding Fashion trendy saree collection for bride to be
साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

बनारसी साड़ी

उत्तर भारत की पहचान बनारसी साड़ी का तो लुक ही सबसे अलग होता है। ये साड़ियां अपने भारी जरी के काम की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। ये साड़ियां सोने या चांदी के धागों से बुनी जाती हैं। इसीलिए इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Fashion trendy saree collection for bride to be
साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram

पाटोला साड़ी

जैसे कि हर कोई कहता है कि नई दुल्हनों पर कलरफुल आउटफिट काफी प्यारे लगते हैं। ऐसे में आप पटोला साड़ी अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। ये गुजरात की खासियत हैं और यह अपनी चमकीली रंगों और जटिल डिजाइनों के लिए जानी जाती हैं।
 

विज्ञापन
Wedding Fashion trendy saree collection for bride to be
साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : Instagram-Swadesh Online
पैठणी साड़ी

पैठणी साड़ियां महाराष्ट्र की विशेषता हैं और यह अपने रंग-बिरंगे डिज़ाइन और जटिल बॉर्डर के लिए जानी जाती हैं। नीता अंबानी को अक्सर पैठणी साड़ी पहने देखा जाता है। इस तरह की साड़ी को बनने में काफी समय लगता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed