Saree Draping Tips: गर्भावस्था में पहननी है साड़ी तो इस तरह से बांधे पेटीकोट, वरना हो जाएंगी परेशान
प्रेग्नेंसी के दौरान साड़ी पहनते समय पेटीकोट को सही तरीके से बांधना बेहद जरूरी होता है, ताकि आपको आराम मिले और बेबी बंप पर ज्यादा दबाव न पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा टाइट न बांधे
गर्भावस्था के दौरान कभी भी पेटीकोट को ज्यादा टाइट नहीं बांधना चाहिए। इसकी वजह से पेट पर काफी दबाव पड़ता है। इसकी वजह से असहज महसूस होता है। इसलिए यदि नाड़े वाला पेटीकोट पहन रही हैं तो इसे थोड़ा ढीला ही बांधें।
लो-वेस्ट न रखें
आज-कल लड़कियों को लो-वेस्ट पेटीकोट पहनने में अच्छा लगता है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था में हमेशा पेटीकोट को नाभि के ऊपर हल्के से बांधें। इससे साड़ी का वजन पेट पर न आकर कमर और कूल्हों पर बराबर बंटेगा।
ज्यादा ऊपर भी न बांधें
भले ही गर्भावस्था में पेटीकोट को लो-वेस्ट नहीं बांधना चाहिए, लेकिन इसे इतना ऊंचा भी न बांधे कि साड़ी देखने में अजीब दिखे। बंप के साइज के अनुसार सही हाइट पर बांधें, जिससे आपको कंफर्ट और स्टाइल दोनों मिले।
करें इलास्टिक वाले पेटीकोट का चयन
वैसे तो पेटीकोट में नाड़े वाला पेटीकोट टाइट करने से पेट पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए इलास्टिक वाला मेटरनिटी पेटीकोट या लूज फिटिंग स्कर्ट पहनें। यह ज्यादा आरामदायक होगा और मूवमेंट में कोई परेशानी नहीं होगी।