हर महिला की फिगर अलग होती है। कोई कर्वी फिगर की मालकिन होती हैं तो कोई स्लिम। लेकिन एक आउटफिट जो इन सबको खूबसूरत दिखाने में मदद करता है वो साड़ी है। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ महिलाएं इस तरह से साड़ी पहनती हैं वो बेहद मोटी नजर आती हैं। जिसकी वजह से उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जो साड़ी को सही तरीके से ना पहनने की वजह से मोटी नजर आने लगती हैं। तो जरूरत है कि कुछ बातों को ध्यान में रखें। जिससे कि आपका लुक साड़ी के साथ भी परफेक्ट दिखे। तो चलिए जानें उन छोटे-छोटे टिप्स को जो आपको साड़ी के साथ स्लिम लुक देने में मदद करेंगे।
साड़ी पहनकर मोटी महिलाएं भी दिखेंगी स्लिम, बस इन बातों को रखें याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर साड़ी में स्लिम लुक चाहती हैं तो प्लीट्स को सही तरीके से बनाना बहुत जरूरी है। जिससे कि कमर के पास मोटापा कम नजर आए।
अगर आप केवल साड़ी का चुनाव उसकी खूबसूरती देखकर करती हैं तो संभल जाएं। साड़ी में भी स्लिम फिगर की चाह है तो सही फैब्रिक का चुनाव करें। मोटी महिलाओं को पर कॉटन, ऑर्गेंजा या फिर हैवी सिल्क की साड़ियां नहीं फबती। इसलिए हल्के-फुल्के कपड़े जैसे क्रेप, सैटिन, शिफॉन और जॉर्जेट में ही साड़ी को अपने लिए चुनें।
किसी भी कपड़े का कलर बहुत कुछ कहता है। इसलिए स्लिम लुक के लिए गहरे रंग की साड़ी का चुनाव करें। जो आपको परफेक्ट लुक दे। महिलाओं के लिए गहरे रंग के कलर की साड़ी परफेक्ट लुक देने में मदद करती है। इसके साथ ही प्रिंट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बड़े या हॉरिजोंटल वाले प्रिंट से बचें। छोटे प्रिंट जो पूरी साड़ी में बनें हो उनका चुनाव आपके लुक को पतला दिखाने में मदद करेगा।
इसके साथ ही पतले बॉर्डर या फिर दो कलर की साड़ी का चुनाव भी पतला दिखाने में मदद करता है। बहुत चौड़े बॉर्डर या वर्क वाली साड़ी पहनने से बॉडी चौड़ी दिखने लगती है। इसलिए पतले बॉर्डर वाली साड़ी का चुनाव बेहतर है। इसके साथ ही ब्लाउज की मैचिंग भी सही होनी चाहिए। स्लीव को पतला दिखाने के लिए फुल या थ्री फोर्थ स्लीव रखना बेहद खूबसूरत लगेगा।

कमेंट
कमेंट X