मानसून का सीजन आते ही लोगों के हाथ में कलरफुल छाते नजर आने लगते हैं। लेकिन अगर आप बारिश के मौसम में घर में हैं और बाहर जाने का ख्वाब देख रहे हैं। तो हुमा कुरैशी का ये स्टाइल देख हैरान रह जाएंगे। वैसे तो हुमा कुरैशी अपने एलिंगेट फैशन को ही दिखाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने हटके फैशन फॉलो किया है।
हुमा कुरैशी ने विंडशीटर को बना लिया ड्रेस, मानसून में बना रहीं नया ट्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कुछ दिनों पहले हुमा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो काफी हॉट दिख रही हैं। मिस कुरैशी का ये आइडिया काफी लोगों को पसंद आ सकता है। ब्राइट कलर के इस ड्रेस को देख आपको बारिश में भीगने का मन हो जाएगा।
A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq) on
हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें वो नियॉन ऑरेंज कलर का विंडशीटर पहने पोज देती दिख रही हैं। इस नी लेंथ विंडशीटर को ड्रेस के रूप में पहन हुमा ने तस्वीर शेयर की है। इस विंडशीटर को डिजाइनर ब्रांड शी ने डिजाइन किया है।
हुमा ने इस नी लेंथ विंडशीटर जैकेट के साथ व्हाइट कलर का टॉप कैरी किया है। वहीं ब्लू रंग के जूते और हाई पोनी टेल के साथ मिनिमम एक्सेसरीज के साथ लुक को पूोरा किया है। बात करें कलरब्लॉक जूतों की तो मेलिसा इंडिया के ये जूते इस नियॉन जैकेट को कांप्लिमेंट कर रहे हैं।
अब बात करते हैं इस जैकेट के कीमत की। नामी वेबसाइट के मुताबिक हुमा का ये विंडशीटर जैकेट करीब साढे आठ हजार है। तो इस मानसून हुमा का ये ग्लैमरस लुक सबसे ज्यादा स्टाइलिश है। जिसे आप भी चाहें तो ट्राई कर सकती हैं।