फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

 पर्पल ड्रेस में देखिए हुमा कुरैशी का ये तड़कता- भड़कता अंदाज,  दे रही हैं एक से बढ़कर एक पोज

Fri, 21 May 2021 12:55 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 21 May 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
huma qureshis glamorous look for army of the dead in hindi
वे ऑनलाइन ही इस फिल्म को प्रमोट कर रही हैं - फोटो : Social Media

हुमा कुरैशी अपनी अदाओं से फिल्मों में तो सूर्खियां बटोरती ही हैं लेकिन यूं भी वे अपने फैशन सैंस का बहुत ध्यान रखती हैं। कोरोनाकाल में कोई भी कहीं आना- जाना तो कर नहीं सकता है और किसी तरह के कोई कार्यक्रमों का आयोजन भी नहीं हो रहा है। ऐसे में हुमा ने यह लुक नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ को प्रमोट करने के लिए लिया है। वे ऑनलाइन ही इस फिल्म को प्रमोट कर रही हैं।  हुमा इस लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए हुमा का ये लाजवाब अंदाज। 

huma qureshis glamorous look for army of the dead in hindi
हुमा कुरैशी का नया अंदाज - फोटो : instagram

इस प्रकार है लुक
हुमा का पूरा आउटफिट सिंगल कलर में है, पर्पल कलर उनपर खूब फब रहा है। हुमा ने लॉन्ग पर्पल स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना हुआ है। स्कर्ट में लेग कट दिया हुआ है और हाई फ्लोर लेंथ है। टॉप में आगे से वी शेप है और फूल स्लीव्स हैं, जो कि लूज पैर्टन में बहुत ही अच्छी दिखाई दे रही हैं। कमर के यहां नॉट पैर्टन है। 

 

huma qureshis glamorous look for army of the dead in hindi
हुमा का खूबसूरत मेकअप - फोटो : instagram

मेकअप लग रहा है एकदम परफेक्ट
हुमा का मेकअप भी उनकी ड्रेस की तरह ही एकदम परफेक्ट लग रहा है। बालों में वेव्स दिए हुए हैं और उन्हें एक तरफ से आगे की तरफ किया हुआ है। बाल पूरे खुले हैं। हाथों मेंं उन्होंने ब्रेसलेट पहना है। गले में चार लेयर्स वाला एक नेकपीस है। डार्क लिपस्टिक होठों पर जंच रही हैं और आई- मेकअप बहुत प्यारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
huma qureshis glamorous look for army of the dead in hindi
हुमा के पोज - फोटो : instagram

पोज हैं बेहद लाजवाब
हुमा ने पूरे दिल से इस फोटोशूट को पूरा किया है, ये बात हुमा के पोज देखकर कही जा सकती है क्योंकि इनमें वे बहुत ही प्रोफेशनल लग रही हैं। हुमा ने एक पांव को थोड़ा आगे किया हुआ है और एक हाथ को कमर पर और एक हाथ सिर पर रखा हुआ है। इस पोज में वे किसी मास्टरपीस से कम नहीं लग रही हैं। 

 

विज्ञापन
huma qureshis glamorous look for army of the dead in hindi
फोटोशूट अनुराग कब्बुर ने किया है - फोटो : amar ujala mumbai
ऐसे मिला हुमा को शानदार लुक
हुमा के इस सुंदर ड्रेस को डिजाइन क्लॉथिंग ब्रांड ज्वान ने किया है और और उनकी स्टाइलिंग सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट हू वोर वॉट वेन द्वारा की गई है। जूलरी एच एंड एम से है और फोटोशूट अनुराग कब्बुर ने किया है। मेकअप और हेयर स्टाइलिंग क्रिसन्न फिगरेडो ने की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed