फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit Blouse Design: माधुरी दीक्षित के ये ब्लाउज डिजाइन हैं बेहद खूबसूरत, आप भी कर सकती हैं ट्राई

Mon, 11 Jul 2022 01:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 11 Jul 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
iconic blouse design from madhuri dixit closet must try women in this festive season
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram

त्योहार हो या फिर शादी, सजधज कर तैयार होना हर किसी को पसंद होता है। सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं अक्सर ही नए लुक की तलाश में रहती हैं। अगर आप इस बार त्योहारों के सीजन में किसी पुरानी साड़ी या लहंगे को फिर से पहनना चाहती हैं। तो उसे ब्लाउज के साथ बिल्कुल नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए माधुरी दीक्षित के ये ब्लाउज डिजाइन जरूर आपके काम आएंगे। आगे की स्लाइड में देखें माधुरी दीक्षित के खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन जिसे महिलाएं जरूर रिक्रिएट करना चाहेंगी। 

iconic blouse design from madhuri dixit closet must try women in this festive season
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram

अगर आप किसी वेडिंग फंक्शन में अपना पुराना लहंगा पहनना चाहती हैं। तो थोडा सा नया ट्विस्ट दें। फिर देखिए कैसे खूबसूरत लुक मिलता है। माधुरी दीक्षित के इस ब्लाउज डिजाइन को आप रिक्रिएट करिए। फ्रिल डिजाइन की स्लीव और वी नेकलाइन के साथ बस्ट एरिया पर एंब्रायडरी डिजाइन के प्लेन ब्लाउज को आप आसानी से किसी भी लहंगे के साथ मैच कर सकती है। 

iconic blouse design from madhuri dixit closet must try women in this festive season
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram

टाई एंड डाई प्रिंट की स्कर्ट के साथ आप चाहे तो मिरर वर्क का ब्लाउज मैच कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित ने ब्लैक एंड व्हाईट कलर के स्कर्ट के साथ ब्लैक मिरर वर्क ब्लाउज मैच किया है। जिसकी फ्रंट ओपन और स्लीवलेस डिजाइन इसे खास बनाने के लिए काफी दिख रही है। इस तरह के मिरर वर्क ब्लाउज को आप किसी भी प्लेन सी साड़ी या फिर स्कर्ट के साथ मैच कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
iconic blouse design from madhuri dixit closet must try women in this festive season
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमरस टच चाहती हैं तो डार्क शेड के ब्लाउज की केप डिजाइन स्लीव बनवा सकती है। माधुरी दीक्षित ने ओम्बर शेड लहंगे के साथ ग्रीन कलर के केप स्लीव ब्लाउज को पेयर किया है। जिसमे उनका लुक खूबसूरत दिख रहा है। वहीं इस तरह के ब्लाउज डिजाइन किसी भी खास मौके पर कैरी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
iconic blouse design from madhuri dixit closet must try women in this festive season
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram

अगर आप ट्यूब डिजाइन का ब्लाउज पहनना चाहती हैं लेकिन दुपट्टा या पल्लू संभालने में दिक्कत होती है तो माधुरी दिक्षित की तरह शियर फैब्रिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ट्यूब डिजाइन के ब्लाउज पर कंधे के पास शियर फैब्रिक का इस्तेमाल करने से ना केवल ये स्टाइलिश दिखेगा बल्कि आप इसे आसानी से साड़ी या लहंगे के साथ पहन भी सकेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed