{"_id":"66b836da7829592eca012c09","slug":"independence-day-2024-special-accessories-for-independence-day-for-woman-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 13 Aug 2024 05:13 PM IST
सार
अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने लुक से देशभक्ति की झलक दिखाना चाहती हैं तो तैयार होते वक्त इन एक्सेसरीज को अपने लुक में शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Independence Day Look: 1947 में 15 अगस्त के दिन ही हमारे भारत देश को आजादी मिली थी। उसके बाद से हर भारतवासी इस दिन धूमधाम से जश्न मनाता है। इस खास दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के नाम से जानते हैं। 15 अगस्त के दिन स्कूलों से लेकर कॉलेजों और दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस साल 2024 में भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में सभी जगहों पर कार्यक्रमों की तैयारी भी पूरी हो गई है। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोग पहले से काफी तैयारी करते हैं। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आती हैं।
अगर आउटफिट की बात करें तो इस दिन क्या पहनना है इसका फैसला तो हर कोई कर लेता है, लेकिन समझ ये नहीं आता कि आउटफिट के साथ एक्सेसरीज क्या पहनें। इसी में हम आपको मदद करेंगे। यहां हम कुछ ऐसी एक्सेसरीज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनको कैरी करके आप अपने लुक को खास बना सकते हैं।
2 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक
- फोटो : instagram
तिरंगा स्कार्फ
लड़कियां इस दिन सूट पहनना पसंद करती हैं, जिसके साथ तिरंगे के रंगों में रंगा स्कार्फ आपके लुक को पूरी तरह से बदल सकता है। इसके साथ सूट के साथ-साथ साड़ी और जींस-टॉप के साथ भी कैरी कर सकती हैं। पुरुष भी इसे कैरी कर सकते हैं।
3 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक
- फोटो : instagram
तिरंगा बैज
महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन अपने कपड़ों पर तिरंगा बैज या ब्रोच लगाना चाहिए।। इसे आप अपने कुर्ते, ब्लेजर या साड़ी पर लगा सकते हैं। ये भी आपके लुक को अलग दिखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक
- फोटो : instagram
तिरंगा कंगन
महिलाएं अपने एथनिक लुक में चार चांद लगाने के लिए इस तरह के कंगन या फिर चूड़ियां पहन सकती हैं। ये भी आपके लुक में देशभक्ति की झलक दिखाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक
- फोटो : instagram
तिरंगा झुमके
महिलाएं अगर अपने लुक में तिरंगे के रंग वाले झुमकों को शामिल करेंगी तो उनका लुक और खास दिखेगा। आप इसे इंडो-वेस्टर्न या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।