फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Look: पहले भी भगवा साफा में नजर आ चुके हैं पीएम मोदी, जानिए क्यों चुना फिर से ये रंग

Fri, 15 Aug 2025 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 09:47 AM IST
सार

independence day 2025 pm modi look:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्हें कई बार केसरिया, नारंगी या भगवा रंग में देखा गया। कभी उनके साफा तो कभी जैकेट का रंग भगवामय हुआ। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने इसके पहले कब-कब नारंगी या भगवा रंग को अपनाया। 

विज्ञापन
Independence Day 2025 PM Modi’s Special Outfits Over the Last Five Years On 15th August
पीएम मोदी - फोटो : Self
Independence day 2025 pm modi look: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 12वीं बार लाल किले से प्राचीर से ध्वजारोहण किया। अपने कार्यकाल के दौरान बीते 11 वर्षों में हर साल प्रधानमंत्री मोदी की वेशभूषा हमेशा चर्चा में रही। पीएम मोदी के परिधान एक नए फैशन ट्रेंड की शुरुआत करते हैं, वह चाहे उनका आधे बाजू का कुर्ता हो, लहरिया प्रिंट पगड़ी या साफा हो और या फिर उनका गमछा हो। खासतौर पर उनके द्वारा पहने गए साफे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। 


इस बार पीएम नरेंद्र मोदी भगवामय नजर आए। उनके साफा और पगड़ी में भगवा व केसरिया रंग नजर आया। साथ ही पीएम मोदी ने स्कार्फ लिया, जिसमें देशभक्ति और तिरंगे का रंग दिखा। हालांकि पीएम मोदी का भगवा प्रेम नया नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्हें कई बार केसरिया, नारंगी या भगवा रंग में देखा गया। कभी उनके साफा तो कभी जैकेट का रंग भगवामय हुआ। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने इसके पहले कब-कब नारंगी या भगवा रंग को अपनाया। 


Independence Day 2025 PM Modi’s Special Outfits Over the Last Five Years On 15th August
पीएम मोदी का परिधान - फोटो : डीडी वीडियो ग्रैब

स्वतंत्रता दिवस 2025 को पीएम मोदी का लुक

79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पहना। उसके ऊपर केसरियां रंग की हाफ बंद गले की जैकेट से खुद को स्टाइल किया। साथ ही सफेद रंग का स्कार्फ गले में डाला है, जिसके किनारे पर तिरंगे का रंग यानी केसरिया, सफेद और हरा रंग नजर आ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने साफा बांधा। उनके साफा का रंग भगवा रहा। राजस्थानी भगवा साफा में पीएम बेहद स्टाइलिश दिख रहे थे। 

Independence Day 2025 PM Modi’s Special Outfits Over the Last Five Years On 15th August
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

कब-कब भगवा साफा में नजर आए पीएम मोदी?

75वां स्वतंत्रता दिवस 2021

साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में नजर आए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2025 PM Modi’s Special Outfits Over the Last Five Years On 15th August
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

स्वतंत्रता दिवस 2020 में भगवा पगड़ी


वर्ष 2020 की बात करें तो पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने 'साफा' को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।

विज्ञापन
Independence Day 2025 PM Modi’s Special Outfits Over the Last Five Years On 15th August
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2018 में गहरा केसरिया रंग चुना 

वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पांचवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और इस दौरान वे फुल बाजू का कुर्ता पायजामा और इसके साथ ही में उन्होंने एक उपरना भी ले रखा था। इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed