फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Special Mehndi: स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Wed, 14 Aug 2024 11:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 14 Aug 2024 11:04 AM IST
सार

अगर आप स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाना चाहते हैं तो हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाएं। इससे आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। 

विज्ञापन
Independence Day Special Mehndi for front and back hand
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति - फोटो : instagram
Independence Day Special Mehndi: हर किसी के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन काफी खास होता है। इसी दिन हमारे भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ऐसे में 1947 के बाद से हर साल 15 अगस्त के दिन पूरे देश में जश्न का माहौल होता है।

 

स्वतंत्रता दिवस के दिन हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट करता है। सभी स्कूलों और दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से तैयार होती हैं। इस दौरान वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक में तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करती हैं।

अगर आप स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में मनाना चाहती हैं तो इसका एक तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाएं। इससे आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। यहां हम आपको मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो स्वतंत्रता दिवस के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
Independence Day Special Mehndi for front and back hand
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति - फोटो : instagram

देश की शक्ति दिखाएं

भारत देश विविधता का देश है। यहां कई धर्म-समुदाय के लोग रहते हैं। बावजूद इसके हम सब एक-दूसरे की शक्ति हैं। ऐसे में आप अपनी मेहंदी में देश की शक्ति दिखा सकते हैं। इसके लिए लहराते तिरंगे के साथ हर धर्म का प्रतीक चिन्ह भी अपने हाथ पर बनवा सकती हैं। 

Independence Day Special Mehndi for front and back hand
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति - फोटो : instagram

हाथों के बीच में बनाएं तिरंगा

अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है तो इस तरह से हाथों के बीच में तिरंगा बनाएं। ध्यान रखें कि ये तिरंगा ऐसे बना होना चाहिए कि हाथ मिलाने पर ये पूरा हो। इसके आस-पास हाथ भरने के लिए भी आप कुछ अलग डिजाइन का चयन कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day Special Mehndi for front and back hand
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति - फोटो : instagram

लहराता हुआ तिरंगा बनाएं

इस दिन को लेकर हर बच्चा काफी उत्साहित रहता है। ऐसे में अपनी मेहंदी पर तिरंगा पकड़े बच्चों की तस्वीर बनाएं। इसके साथ आप इस डिजाइन में मां तुझे सलाम का संदेश भी लिख सकती हैं। 

विज्ञापन
Independence Day Special Mehndi for front and back hand
स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मेहंदी से दिखाएं देशभक्ति - फोटो : instagram
ये डिजाइन लगेगी खूबसूरत

अगर इस दिन हाथों में भरे हाथ मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं। इसे बनाने के लिए हथेली पर लहराता तिरंगा बनाएं और हाथ पर ऊपर स्वतंत्रता दिवस की बधाई लिख सकती हैं। ऐसी मेहंदी देखने में भी प्यारी लगेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed