सब्सक्राइब करें

Indian Women Cricket Team: स्टाइल और ग्लैमर में भी स्टार हैं महिला क्रिकेट टीम की ये खिलाड़ी, आप भी लें टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Nov 2025 01:26 PM IST
सार

Indian Women Cricket Team Star Players Looks: हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है।  

विज्ञापन
indian women cricket team star players looks smriti mandhana to harmanpreet kaur disprj
स्टाइल और ग्लैमर में भी स्टार हैं महिला क्रिकेट टीम की ये खिलाड़ी - फोटो : instagram

Indian Women Cricket Team Star Players Looks: अब वो दौर गया, जब क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल कहा जाता था, क्योंकि हाल ही भारत की बेटियां क्रिकेट की दुनिया की विश्व विजेता बनी हैं। दरअसल, हाल ही में इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीतकर 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के बाद से सोशल मीडिया पर रील्स की भरमार आ गई।



लोग इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो पता लगेगा कि इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि फैशन और स्टाइल के मामले में भी अपनी छाप छोड़ रही है।

टीम की स्टार खिलाड़ी अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हर खिलाड़ी का अपना अनोखा फैशन स्टाइल है, जो फैंस को बहुत पसंद आता है। टीम की फिटनेस, आत्मविश्वास और ग्लैमरस अंदाज़ उन्हें न केवल खेल में बल्कि फैशन आइकॉन के तौर पर भी पेश करता है। आज हम यहां आपको इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की कुछ शानदार और ट्रेंडी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनके स्टाइल आइडियाज अपनाना चाहेंगे।

Trending Videos
indian women cricket team star players looks smriti mandhana to harmanpreet kaur disprj
हरमनप्रीत कौर - फोटो : instagram
हरमनप्रीत कौर

सबसे पहले नजर डालते हैं भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की, जो अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से काफी फेमस हैं। जैसे कि तस्वीर पर नजर डालें तो पहले लुक में उन्होंने डेनिम जैकेट को काफी अलग अंदाज में कैरी किया है, तो वहीं दूसरे लुक पर नजर डालें तो उनका ये फॉर्मल लुक भी कमाल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian women cricket team star players looks smriti mandhana to harmanpreet kaur disprj
स्मृति मंधाना - फोटो : instagram
स्मृति मंधाना 

अपने खूबसूरत लुक्स और धमाकेदार पारी की वजह से पहचानी जाने वाली स्मृति बेहद ही खूबसूरत हैं। वो अक्सर एथनिक आउटफिट में नजर आती हैं। तस्वीर में देखिए उनके एथनिक लुक पर, जिसमें उन्होंने प्यारा सा सूट कैरी किया था। वहीं दूसरे लुक में उन्होंने खूबसूरत सा को-ऑर्ड कैरी किया था, जो देखने में काफी प्यारा लग रहा है।
indian women cricket team star players looks smriti mandhana to harmanpreet kaur disprj
अरुंधति रेड्डी - फोटो : instagram
अरुंधति रेड्डी

क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से मशहूर अरुंधति रेड्डी स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं है। वो अक्सर टॉम बॉय लुक में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं और लोगों को उनका ये अंदाज खूब पसंद आता है। उनका ये टॉम बॉय वाला लुक बाकियों से काफी अलग होता है।
 
विज्ञापन
indian women cricket team star players looks smriti mandhana to harmanpreet kaur disprj
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : instagram
जेमिमा रोड्रिग्स

खेल के साथ-साथ अपनी क्यूट स्माइल से लोगों का दिल जीतने वाली जेमिमा रोड्रिग्स लुक्स में भी किसी से कम नहीं हैं। वो साड़ी के साथ-साथ कूल लुक्स कैरी करने में भी भरोसा रखती हैं। जितनी खूबसूरत जेमिमा साड़ी में लगती हैं, उतनी ही प्यारी वो अपने कैजुअल लुक्स में दिखती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed