फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day 2024: देश का नाम रोशन करने वाली ऐसी महिलाएं, जो स्टाइल के मामले में भी नहीं हैं किसी से कम

Fri, 08 Mar 2024 12:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

भारत देश में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। ये महिलाएं स्टाइल और खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। 

विज्ञापन
International Women's Day 2024 sania mirza saina nehwal geeta phogat Smriti Mandhana looks
देश का नाम रोशन करने वाली महिलाएं - फोटो : instagram

Women's Day 2024: आज का दिन हर महिला के लिए बेहद खास और अहम है। दरअसल, आज यानि कि शुक्रवार को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही ये दिन महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है।



एक वक्त था जब महिलाएं सिर्फ घर में रहती थी, लेकिन आज की नारी हर क्षेत्र में न सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही है। हमारे भारत देश में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। ये महिलाएं ऐसी हैं, जो किसी भी काम में पीछे नहीं हैं।

बात करें इनके स्टाइल और खूबसूरती की तो इस मामले में भी वो बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। आइए आपको भी कुछ ऐसी महिलाओं से मिलाते हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र के साथ-साथ स्टाइल और खूबसूरती के मामले में भी एक अलग मुकाम हासिल किया है। 

International Women's Day 2024 sania mirza saina nehwal geeta phogat Smriti Mandhana looks
देश का नाम रोशन करने वाली महिलाएं - फोटो : instagram

मैरी कॉम

मैरी कॉम विश्व की पहली ऐसी महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने छह बार विश्व विजेता का खिताब जीता है। भले ही उन्होंने अब सन्यास ले लिया है लेकिन अब वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो मूल रूप से मणिपुर की निवासी हैं, ऐसे में अक्सर उन्हें वहां का पारंपरिक परिधान भी पहने देखा जाता है। इसके साथ ही वो अक्सर एथनिक अवतार में भी नजर आती हैं। 

International Women's Day 2024 sania mirza saina nehwal geeta phogat Smriti Mandhana looks
देश का नाम रोशन करने वाली महिलाएं - फोटो : instagram

सानिया मिर्जा 

पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सानिया ने 1999 में जकार्ता में हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। वो अपने करियर में 6 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुकी हैं। ग्रैंड स्लैम जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। एथनिक के साथ-साथ उनका बॉस लेडी अवतार काफी क्लासी होता है। एक वर्किंग महिला के लिए उनके हर लुक काफी परफेक्ट होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day 2024 sania mirza saina nehwal geeta phogat Smriti Mandhana looks
देश का नाम रोशन करने वाली महिलाएं - फोटो : instagram

साइना नेहवाल 

भारत की स्टार शटलर और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई है। साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, उनका एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक काफी शानदार होता है। 

विज्ञापन
International Women's Day 2024 sania mirza saina nehwal geeta phogat Smriti Mandhana looks
देश का नाम रोशन करने वाली महिलाएं - फोटो : instagram

गीता फोगाट 

दंगल गर्ल गीता फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। वो पहलवान होने के साथ-साथ पुलिस विभाग में अपने पद की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहीं हैं। उनके एथनिक के साथ जिम लुक्स काफी स्टाइलिश होते हैं। वो हमेशा ऐसे कपड़े पहनती हैं, जो आरामदायक होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed