{"_id":"65e56730344cf3fb810a6aad","slug":"women-s-day-gift-ideas-2024-best-jewellery-item-for-mother-sister-wife-2024-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Women's Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवार की महिलाओं को तोहफे में दें ट्रेंडी ज्वेलरी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
International Women's Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवार की महिलाओं को तोहफे में दें ट्रेंडी ज्वेलरी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:18 AM IST
सार
साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन आप अपने परिवार की महिलाओं को तोहफा देकर उन्हें उनके खास होने का एहसास करा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाज की प्रगति के लिए जिस तरह से पुरुष दिन-रात काम करते हैं, ठीक उसी तरह से महिलाएं भी आज के समय में हर कदम पर पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। महिला चाहे गृहिणी हो, या फिर कामकाजी हो, वो हर कदम पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं।
एक समय था जब कहा जाता था कि महिलाएं सिर्फ रसोई के और घर के काम के लिए बनीं हैं, लेकिन अब महिलाओं ने खुद को हर एक क्षेत्र के काबिल बनाया और अब वो घर परिवार की चार दीवारों को पार करके राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं। यही वजह है कि आज के समय न सिर्फ भारत देश बल्कि पूरे विश्व में महिलाओं का दर्जा सबसे ऊपर माना जाता है।
उनकी इसी मेहनत को सम्मानित करने, हर काम में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन आप अगर चाहें तो अपने परिवार की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए उन्हें ऐसी ज्वेलरी तोहफे में दे सकते हैं, जो आजकल चलन में है।
2 of 6
डायमंड पैंडेट सेट
- फोटो : instagram
डायमंड पैंडेट सेट
अगर आप अपनी बहन या वर्किंग पत्नी के लिए कुछ ऐसा खरीदने का सोच रहे हैं, जिसे वो हमेशा पहने रहें तो डायमंड पैंडेट सेट एक बेहतर विकल्प है। ये काफी हल्का होता है, ऐसे में इसे वो हमेशा पहने रखेंगी। ये देखने में भी प्यारा दिखता है।
3 of 6
सोने का सेट
- फोटो : istock
सोने का सेट
आप चाहें तो इस तरह का गोल्ड सेट बनवा कर भी अपने घर की महिलाओं को तोहफे में दे सकते हैं। गोल्ड खरीदना एक तरह की बचत ही होती है। ऐसे में सोने का सेट बनवाकर भी आप उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अंगूठी
- फोटो : Pixabay
अंगूठी
कुछ ऐसा विकल्प तलाश कर रहे हैं, जिसे वो हमेशा अपने पास रखें, तो आप उन्हें अंगूठी बनवा कर दे सकते हैं। अगर आपके पास सोने या हीरे की अंगूठी बनवाने का बजट नहीं है तो आप चांदी की अंगूठी भी तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ब्रेसलेट
- फोटो : instagram/brand_ooze
ब्रेसलेट
हाथों के लिए कड़ा या ब्रेसलेट तोहफा देने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। ये देखने में भी प्यारा लगेगा। इसके साथ ही आप अगर चाहें अंगूठी से जुड़ा हुआ ब्रेसलेट भी बनवा कर तोहफे में दे सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।