Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
IPL 2025 GT vs PBKS match today GT caption shubman gill and pbks captain shreyas iyer latest photos
{"_id":"67e2903ee4e858fcd70774cd","slug":"ipl-2025-gt-vs-pbks-match-today-gt-caption-shubman-gill-and-pbks-captain-shreyas-iyer-latest-photos-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GT vs PBKS : गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन या पंजाब किंग्स के श्रेयस, कौन ज्यादा स्टाइलिश ?","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
GT vs PBKS : गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन या पंजाब किंग्स के श्रेयस, कौन ज्यादा स्टाइलिश ?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:35 PM IST
सार
आईपीएल 2025 आज 25 मार्च के दिन पंजाब किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी। मैच का फैसला फील्ड पर होगा, लेकिन दोनों कप्तानों में से कौन स्टाइलिश है, ये हम उनके लुक्स देखकर फैसला कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन या पंजाब किंग्स के श्रेयस, कौन ज्यादा स्टाइलिश ?
- फोटो : instagram- shubman gill and shreyas iyer
Link Copied
GT vs PBKS : इस साल के आईपीएल सीजन में अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, सभी में टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। इसी क्रम में आज 25 मार्च के दिन अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी। गुजरात टाइटंस की टीम अपने कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में और पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देगी। ये मैच 7:30 बजे शुरू होगा।
मैच कौन जीतेगा, इस बात का फैसला तो फील्ड पर होगा, लेकिन दोनों कप्तानों में से कौन स्टाइलिश है, ये हम उनके लुक्स देखकर फैसला कर सकते हैं। यहां हम आपको दोनों कप्तानों के लुक्स दिखा रहे हैं, ताकि आप उन्हें देखकर फैसला कर सकें।
सबसे पहले नजर डालते हैं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के फॉर्मल लुक पर तो उनका ये अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। नीले रंग के कोट और पैंट के साथ श्रेयस ने जो सफेद रंग की शर्ट पहनी है, उस वजह से वो काफी हैंडस दिख रहे हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में बो टाई भी लगाई है।
अब नजर डालते हैं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के लुक तो सफेद रंग के लूज फिटिंग वाले कोट-पैंट में वो काफी हैंडसम दिख रहे हैं। खास बात ये है कि इस तरह का सूट अक्सर आपने मॉडल्स को पहने देखा होगा। ऐसे में शुभमन के इस लुक से पता लगता कि वो ट्रेंड को हमेशा फॉलो करते हैं।
चाहें भारतीय महिलाएं हों या हों पुरुष, हर किसी के दिल में एथनिक लुक को लेकर अलग चाह होती है। ऐसे में श्रेयस के एथनिक लुक से टिप्स लेकर आप अपने लिए कुर्ता पायजामा तैयार करा सकते हैं। उन्होंने इस तस्वीर में सीक्विन वर्क वाला कुर्ता और साधारण सा पायजामा पहना है।
अब जरा शुभमन का लुक भी देख लीजिए। शुभमन ने इस तस्वीर में हल्के नीले रंग का कुर्ता पहना है। इस कुर्ते के साथ उन्होंने सफेद रंग का पायजामा पहना है, जिस वजह से उनके कुर्ते का रंग और खुलकर सामने आ रहा है। आप भी इस तरह का कुर्ता अपने लिए तैयार करा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।