फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: पंजाब किंग्स की मालकिन की तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, लुक्स से आप भी ले सकती हैं टिप्स

Wed, 09 Apr 2025 04:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 09 Apr 2025 04:59 PM IST
सार

आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स टीम अपने खेल से जमकर धमाल मचा रही है, वहीं टीम की मालकिन अपने लुक्स से लोगों का दिल जीत रहीं हैं। 

विज्ञापन
ipl 2025 Punjab Kings owner Preity Zinta photos viral on social media
पंजाब किंग्स की मालकिन की तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश - फोटो : instagram-Preity Zinta

IPL 2025: 1998 में फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि आज के समय में भी लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।



वर्तमान समय में प्रीति जिंटा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन अपने सोशल मीडिया के साथ-साथ आईपीएल की वजह से वो हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। दरअसल, प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स टीम की मालकिन हैं। ऐसे में वो हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में देखी जाती हैं।

बात करें उनके लुक्स की तो वो हमेशा ही कमाल के ही होते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां प्रीति जिंटा के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उनसे टिप्स ले सकें। 

ipl 2025 Punjab Kings owner Preity Zinta photos viral on social media
साड़ी लुक - फोटो : instagram-Preity Zinta

साड़ी लुक

हर अभिनेत्री और आम लड़की की तरह प्रीति जिंटा भी साड़ी में कमाल की लगती हैं। ये गुलाबी साड़ी लुक उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में कैरी किया था। इस साड़ी में वो बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। अपने इस लुक के साथ उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखा था। 

ipl 2025 Punjab Kings owner Preity Zinta photos viral on social media
अनारकली सूट लुक - फोटो : instagram-Preity Zinta

अनारकली सूट लुक

अनारकली सूट हर महिला को पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो प्रीति जिंटा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। सादगी भरे अंदाज में प्रीति जिंटा बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2025 Punjab Kings owner Preity Zinta photos viral on social media
सलवार-सूट - फोटो : instagram-Preity Zinta

सलवार-सूट

वो स्टेडियम में हाल ही में ये सफेद सलवार-सूट पहने देखी गईं। अपने सिंपल से सलवार सूट के साथ उन्होंले कलरफुल दुपट्टा कैरी किया था। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने हाथों में चूड़ियां भी कैरी की थीं। इस सूट लुक में उनका अंदाज काफी प्यारा लग रहा था। आप भी गर्मी के मौसम में ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं।

विज्ञापन
ipl 2025 Punjab Kings owner Preity Zinta photos viral on social media
ऑफ शोल्डर ड्रेस  - फोटो : instagram-Preity Zinta

ऑफ शोल्डर ड्रेस 

ऑफ शोल्डर ड्रेस हर किसी पर अच्छी नहीं लगती है, लेकिन अगर प्रीति जिंटा के लुक पर नजर डाली जाए तो उनका अंदाज इस लुक में भी कमाल का लगता है। यदि आपको भी ग्लैमरस दिखना पसंद है तो तो प्रीति जिंटा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed