Virat Kohli: 'विराट कोहली'........सिर्फ नाम ही काफी है। ये एक ऐसा नाम है, जो आज के समय में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। भारतीय टीम के धमाकेदार बल्लेबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से मैदान में उतरते हैं। 2025 में आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें ट्रॉफी के लिए आरसीबी की टीम 18वीं बार आज फील्ड पर उतरेगी।
वैसे तो इस टीम के सभी खिलाड़ी धमाकेदार हैं, लेकिन इन सभी में सबसे अलग हैं विराट कोहली, जिनके रिकॉर्ड्स उनके नाम की ही तरह 'विराट' हैं। विराट कोहली न सिर्फ खेल के मैदानों में बल्कि फैशन की दुनिया में भी लोगों के छक्के छुड़ा देते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां विराट के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर कोई साधारण सा लड़का भी हैंडसम दिख सकता है। तो आइए देर न करते हुए आपको भी विराट कोहली के खास लुक्स दिखाते हैं।
2 of 6
फॉर्मल लुक
- फोटो : instagram
फॉर्मल लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं विराट कोहली के फॉर्मल लुक की तो अक्सर विराट ऑफिशियल कार्यक्रमों में फॉर्मल पहने ही नजर आते हैं। इस ग्रे रंग के सूट को उन्होंने सफेद रंग की टी शर्ट के साथ कैरी किया है, जिस वजह से उनका अंदाज काफी स्टाइलिश लग रहा है। इसके साथ उन्होंने जूते भी सफेद रंग के ही कैरी किए हैं।
3 of 6
शर्ट-पैंट लुक
- फोटो : instagram
शर्ट-पैंट लुक
कोट-पैंट के साथ-साथ विराट साधारण से शर्ट लुक में भी काफी क्लासी लगते हैं। तो यदि आपको भी सिंपल लेकिन एलिगेंट दिखना पसंद है तो बिना सोचे विराट कोहली के लुक्स से टिप्स लें। जैसे कि नीले रंग की पैंट के साथ सफेद रंग की शर्ट हमेशा अच्छी और क्लासी लगती है।
4 of 6
कूल अंदाज
- फोटो : instagram
कूल अंदाज
विराट युवाओं में सिर्फ इसलिए फेमस हैं, क्योंकि उनका अंदाज काफी कूल होता है। इस शॉर्ट्स के साथ उन्होंने जो ओवर साइज टी शर्ट कैरी की है, इसमें वो काफी अच्छे लग रहे हैं। जबकि इस तरह का लुक हर किसी पर नहीं जचता है। लेकिन वो तो विराट कोहली हैं, तो उनका अच्छा दिखना तो बनता ही है।
5 of 6
कैजुअल लुक
- फोटो : instagram
कैजुअल लुक
विराट जब भी देश से बाहर होते हैं, तो हमेशा कैजुअल लुक में ही नजर आते हैं। ऐसे में यदि आप भी कहीं घूमने जा रहे हैं तो विराट के इस लुक से टिप्स लें। इस तरह का आउटफिट हर किसी पर जचता है।