हाल ही में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। अनंत जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Isha Ambani: बेहद खास है ईशा अंबानी का ये ब्लाउज, इसमें हीरे के साथ जड़े हैं कई बेशकीमती रत्न
अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में एक दिन ईशा अंबानी ने लहंगे के साथ जो ब्लाउज पहना था, वो बेहद खास था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसा था ईशा का लुक
राधिका और अनंत के प्री वेडिंग समारोह में हर दिन ईशा ने एथनिक से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक पहनकर अपना जलवा दिखाया। राधिका और अनंत की हस्ताक्षर सेरेमनी में उन्होंने लाल रंग का बेहद ही खूबसूरत सा लहंगा कैरी किया था। जितना खूबसूरत ये लहंगा था, उससे कहीं ज्यादा प्यारा इसका ब्लाउज था। उनके इस ब्लाउज को मशहूर डिजाइन अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।
खास था ब्लाउज
बात करें इस पर दिख रहे जड़ाऊ काम की तो अबू जानी संदीप खोसला ने इस ब्लाउज के बनने का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में बताया है कि इस ब्लाउज पर न सिर्फ ईशा अंबानी के नए और पुराने जेवर लगाए गए हैं, बल्कि साथ में इसमें लगाने के लिए खास गुजरात और राजस्थान से पारंपरिक गहने मंगवाए गए हैं।
वीडियो में बताया गया है कि ईशा के इस ब्लाउज में न सिर्फ डायमंड बल्कि इसके साथ पुलकी, रूबी, एमरॉल्ड समेत कई रत्नों को लगाया गया है। खास बात ये ही कि इन सभी रत्नों को हाथ से कपड़े पर लगाया गया है। जिससे इसकी खूबसूरत गई गुना बढ़ गई है।
लहंगे के साथ पहनी शादी की ज्वेलरी
ईशा ने अपने इस खास लहंगे और ब्लाउज के साथ अपनी ही शादी की ज्वेलरी को कैरी किया था। ये हीरों से बनी मल्टीलेयर ज्वेलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। इसके साथ ही अपने इस लक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में जूड़ा बनाते हुए न्यूड मेकअप लुक कैरी किया था। स्मोकी आईज उनके लुक को खूबसूरत बना रहीं थीं।