ईशा अंबानी ने कल शाम को होली पार्टी का आयोजन अपने घर में किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की। सजधज कर पहुंचे सितारों की लिस्ट में सबकी निगाहें बस प्रियंका और निक की जोड़ी पर टिक गई। वहीं कटरीना से लेकर जैकलीन और हुमा कुरैशी, विकी कौशल जैसे सितारों ने महफिल में चार चांद लगाया। तो चलिए देखें सजधज कर पहुंचे इन सितारों में किसका स्टाइल सबसे ज्यादा बेस्ट नजर आया।
ईशा अंबानी के घर हुई होली पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के सितारे, प्रियंका-निक पर टिकी सबकी निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में पहुंचे सितारों में सबका ध्यान खींचा प्रियंका और निक की जोड़ी ने। सफेद रंग के मैचिंग आउटफिट में पहुंचे ये लवबर्ड परफेक्ट कपल गोल देते नजर आए। सिल्क का कुर्ता और पलाजो पहने पार्टी में पहुंची प्रियंका के साथ ही निक ने भी क्रीम रंग का कुर्ता और पायजामा पहना था। जिसके किनारों पर पीले और लाल धागों से काम किया गया था। केवल कपड़े ही नहीं इन प्रियंका और निक के फुटवियर भी गजब के मैच कर रहे थे। पीले रंग की हील वाली सैंडिल जहां प्रियंका ने पहनी थी। वहीं निक जोनास से पीले रंग का शूज कैरी किया था। लाल रंग के गहरे शेड की लिपस्टिक लगाए प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। वहीं प्रियंका के इस आउटफिट को अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।
वहीं कटरीना का दिलचस्प अंदाज भी काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। सफेद रंग के लहंगे में तैयार कटरीना को देख नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार कटरीना के लहंगे के साथ टैंक टॉप में काले रंग की डिजाइन बनी हुई थी। वहीं साथ में ब्लैक बॉर्डर वाले दुपट्टे को हाथों में फंसाए कटरीना ने कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाई थी। उनका होली का ये लुक काफी शानदार नजर आ रहा था। कटरीना के इस लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।
अंबानी की होली पार्टी में जैकलीन फर्नांडीज भी पहुंची थीं। फ्लोरल लहंगे और ब्लाउज पहने जैकलीन की इस ड्रेस में बेल स्लीव थी, जो इस लहंगे को परफेक्ट लुक दे रही थी। होली की पार्टी में इन सितारों के खूब जमकर मस्ती की।
कटरीना से अफेयर की खबरों के बीच विकी कौशल भी पार्टी में पहुंचे थे। वहीं अनुषा डांडेकर सफेद रंग के कुर्ते और चूड़ीदार में नजर आईं।