फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल साड़ी में जैकलीन का पारंपरिक लुक आया सामने, गुलाब का गजरा लगाकर दिखाया देसी अंदाज

Fri, 05 Nov 2021 04:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Nov 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez diwali celebration Photos of traditional look in red saree
जैकलीन फर्नांडिस दिवाली लुक - फोटो : instagram/jacquelinef143

इस दिवाली बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहा है। दिवाली के मौके पर बी टाउन की हसीनाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं। इसी कड़ी में श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस का भी देसी अंदाज देखने को मिला। वैसे तो जैकलीन बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं। वेस्टर्न कपड़ों में जैकलीन का स्टाइल और उनकी अदाएं लाजवाब होती हैं, लेकिन उनका देसी लुक भी कम नहीं है। जब भी जैकलीन भारतीय पारंपरिक परिधान को कैरी करती हैं, फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। इस दिवाली भी जैकलीन का लुक होश उड़ा देने वाला रहा। वह पूरी तरह से भारतीय पारंपरिक लुक में दिखीं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी तस्वीरों को देख फैंस जमकर जैकलीन की तारीफ कर रहे हैं। आपको भी जैकलीन का दिवाली देसी लुक जरूर पसंद आएगा। अगली स्लाइड्स में देखिए जैकलीन फर्नांडिस के दिवाली लुक की तस्वीरें। 

Jacqueline Fernandez diwali celebration Photos of traditional look in red saree
जैकलीन फर्नांडिस दिवाली लुक - फोटो : instagram/jacquelinef143

दिवाली पार्टी के लिए जैकलीन ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी को चुना था। जैकलीन ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें एक्ट्रेस पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। लाल साड़ी के साथ जुड़ा और लाल रंग की लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही है।

Jacqueline Fernandez diwali celebration Photos of traditional look in red saree
जैकलीन फर्नांडिस दिवाली लुक - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन के आउटफिट की बात करें तो उनकी लाल साड़ी बनारसी पैटर्न में है। साड़ी में सिल्वर रंग के प्रिंट हैं। साड़ी का बॉर्डर भी सिल्वर प्रिंट का है। साड़ी के रंग के ही ब्लाॅक्स और सिल्वर रंग की बूटी प्रिंट्स हैं। उनकी ये साड़ी वेडिंग सीजन के लिए भी परफेक्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez diwali celebration Photos of traditional look in red saree
जैकलीन फर्नांडिस दिवाली लुक - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन ने साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज पेयर किया है। ब्लाउज एकदम साधारण सा है। फुल स्लीव्स ब्लाउज में फ्रंट नेकलाइन पान शेप है तो वहीं बैकलेस पर ढोरी स्टाइल दी गई है।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez diwali celebration Photos of traditional look in red saree
जैकलीन फर्नांडिस दिवाली लुक - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में जुड़ा बनाया है, जिसे गुलाब के फूलों से सजाया गया है। वहीं हार्ट शेप डायमंड ईयररिंग्स और डायमंड कड़ो से खुद को स्टाइल किया है। आंखों में मसकारा, काजल और रेप शेड लिपस्टिक को अप्लाई किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed