Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
jacqueline fernandez hot look in pink corset top with criss cross detailing with pants
{"_id":"62fb79ccbee8972ecc766d19","slug":"jacqueline-fernandez-hot-look-in-pink-corset-top-with-criss-cross-detailing-with-pants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandes: जैकलीन फर्नांडिस ने डोरियों से बंधे टॉप में दिखाई अदाएं, टेबल पर चढ़ यूं दिया पोज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Jacqueline Fernandes: जैकलीन फर्नांडिस ने डोरियों से बंधे टॉप में दिखाई अदाएं, टेबल पर चढ़ यूं दिया पोज
जैकलीन फर्नांडिस अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक में अक्सर चुलबुली अदाओं का तड़का लगाती हैं। वहीं बात जब उनके ड्रेसिंग सेंस की आती है तो वो रीविलिंग कपड़ों को भी बोल्डनेस के साथ पहने दिखती हैं। हालांकि जैकलीन का देसी लुक भी काफी खूबसूरत दिखता है। साड़ी पहने जब भी वो कैमरे के सामने होती हैं तो फैंस उनके देसी लुक की भी जमकर तारीफ करते हैं। जैकलीन का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो टेबल पर बैठी पिंक टॉप में केक जैसी दिख रही हैं।
2 of 5
jacqueline
- फोटो : insta
जैकलीन के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट नम्रता अलेक्जेंडर ने शेयर की है। जिसमे वो टेबल पर बैठे पोज दे रही हैं। जैकलीन ने इस तस्वीरों में गुलाबी रंग का कॉर्सेट टॉप पहना है। जिसकी साइड में डोरियों की डिटेलिंग की गई है। वहीं डीप नेक स्वीटहार्ट नेकलाइन इस कॉर्सेट टॉप को बेहद बोल्ड लुक दे रहा है। जिसके साथ पीच कलर के फ्लेयर्ड पैंट को मैच किया गया है। वहीं टॉप पर लेदर की स्ट्रैप बनी हैं। जो इस टॉप को स्टाइलिश बना रहा है।
3 of 5
jacqueline
- फोटो : insta
वहीं पिंक टॉप और पीच कलर के फ्लेयर्ड पैंट के साथ जैकलीन ने खास बूट्स को पहना है। व्हाईट शेड के इन बूट्स की हाई हील्स के साथ ही स्ट्रैपी डिजाइन भी बिल्कुल अलग है। ये फैशनेबल हाई हील्स बैलेंसियागा से ली गई है। जबकि डोरियों की डिटेलिंग वाला कॉर्सेट टॉप आरुषी रावल के कलेक्शन से लिया गया है। जिसे जैकलीन ने स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jacqueline
- फोटो : instagram
जैकलीन ने इस फ्लेमिंगो पिंक कलर के टॉप के साथ पिंक न्यूड शेड की लिपस्टिक को कैरी किया है। जबकि पिंक ब्लश चिक्स और विंग्ड आईलाइनर खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jacqueline
- फोटो : instagram
बात करें काम की तो जैकलीन फर्नांडिस किच्चा सुदीप के साथ फिल्म विक्रांत रोणा में नजर आई थीं। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में जैकलीन का स्टाइलिश अंदाज फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुआ था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।