फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: न पल्लु और न ही ब्लाउज, अतरंगी साड़ी में जान्हवी कपूर को देखते रह गए लोग

Thu, 11 Sep 2025 11:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 Sep 2025 11:23 AM IST
सार

Janhvi Kapoor Saree Look: जान्हवी कपूर हाल में एक ऐसी साड़ी पहने नजर आईं, जिसे देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor latest prada saree look without blouse see photos
अतरंगी साड़ी मे जान्हवी कपूर को देखते रह गए लोग - फोटो : instagram

Janhvi Kapoor Saree Look: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से लेकर स्टनिंग फैशन सेंस तक, उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। जान्हवी हमेशा अपने ग्लैमरस और एक्सपेरिमेंटल लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं।



हाल ही में एक्ट्रेस टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग के लिए कनाडा पहुंचीं। ऐसे में उनका लुक सामने आना तो लाजमी था, और इस बार भी उन्होंने कुछ अलग कर दिखाया। जान्हवी ने पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट देते हुए कुछ ऐसा पहना कि हर किसी की निगाहें उन पर ठहर गईं।

उनकी इस साड़ी में तो न ब्लाउज, न पल्लू लेकिन फिर भी उनका लुक बेहद एलिगेंट और एक्सक्लूसिव नजर आया। इस लेख में हम आपको दिखाएंगे जान्हवी कपूर का ये नया साड़ी लुक और बताएंगे कि कैसे उन्होंने एक पारंपरिक आउटफिट को ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट बना दिया।

Janhvi Kapoor latest prada saree look without blouse see photos
कैसी थी साड़ी - फोटो : instagram
कैसी थी साड़ी
 
जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस की ये साड़ी Prada Spring 2004 कलेक्शन से ली गयी थी। उनकी इस साड़ी को 1950 के दशक के स्टाइल में, लेकिन एकदम अलग फेमिनिन व्याख्या के साथ प्रस्तुत किया था। सिल्क फैब्रिक की साड़ी को ऐसे ड्रेस के अंदाज में भी पहना जा सकता है, इस बारे में शायद किसी ने अभी तक सोचा होगा। गोल्डन रंग की सिल्क साड़ी से बनी उनकी ये ये ऑफ शोल्डर ड्रेस देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस ड्रेस पर पारंपरिक वर्क भी है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

 
Janhvi Kapoor latest prada saree look without blouse see photos
साथ में पहनी थी जैकेट - फोटो : instagram
साथ में पहनी थी जैकेट

इस ड्रेस को अलग लुक देने के लिए एक्ट्रेस ने साथ में मैचिंग जैकेट कैरी की थी, जो देखने में बेहद की कमाल की लग रही थी। इसकी खास बात बात ये थी कि उनकी इस ड्रेस की लंबाई जैकेट के बराबर ही थी, जो ड्रेस को पूरा कवर कर रही थी। इस जैकेट पर ब्रोकेड वर्क था, जो देखने में कमाल का लग रहा था। वहीं पैरों में कोल्हापुरी हील्स उनके इस लुक में ग्लैमरस टच दे रही थीं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor latest prada saree look without blouse see photos
एक्सेसरीज़ को रखा मिनिमल - फोटो : instagram
एक्सेसरीज को रखा मिनिमल

अब नजर डाल लेते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ एक्सेसरीज कैरी रखीं हैं तो उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा है। कानों में मैचिंग स्टड इयररिंग्स की वजह से उनका लुक बेहद ही कमाल का लग रहा है। इसके अलावा उन्होंने हमेशा की तरह अपने हाथ में काला धागा पहना है। 
विज्ञापन
Janhvi Kapoor latest prada saree look without blouse see photos
मेकअप था खास - फोटो : instagram
मेकअप था खास

आखिर में नजर डालते हैं जान्हवी के मेकअप पर, तो एक्ट्रेस ने अपनी इस गोल्डन साड़ी ड्रेस के साथ ग्लॉसी मेकअप चुना था। इसके साथ बालों में मिडिल पार्टीशन करके अपने लुक में उन्होंने चार चांद लगाए थे। उनके इस लुक को कजिन रिया कपूर ने स्टाइल किया था, जिस वजह से उनकी बेहद तारीफ हो रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed