हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का त्योहार बेहद पास आ गया है। ऐसे में हर कोई अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। कोई भगवान कृष्ण की प्रतिमा ले रहा है, तो कोई उनके कपड़े और कोई कान्हा के झूले को सजाने में लगा हुआ है। यही नहीं, भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए मिष्ठान की भी तैयारी जोरों पर चल रही है। अपने कान्हा के जन्मोत्सव के मौके पर उनके भक्त कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए लोग इस दिन खुद भी नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। हालांकि, पुरुष इस उलझन में जरूर रहते हैं कि वे क्या कपड़े पहनें जो उन पर अच्छे लगें। अगर आप भी इसी उलझन से गुजर रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट ड्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस जन्माष्टमी के मौके पर पहन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन ड्रेस के बारे में।
{"_id":"6128a2d18ebc3e79fc75d96c","slug":"janmashtami-2021-men-can-wear-this-special-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2021: पुरुष इस जन्माष्टमी पहन सकते हैं ये खास ड्रेस, हर कोई करेगा तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Janmashtami 2021: पुरुष इस जन्माष्टमी पहन सकते हैं ये खास ड्रेस, हर कोई करेगा तारीफ
Mon, 30 Aug 2021 12:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी 2021
- फोटो : istock
धोती कुर्ता
- जन्माष्टमी के मौके पर आप धोती कुर्ता पहन सकते हैं। इस ड्रेस में काफी हैंडसम लगेंगे और धार्मिक भी। आप व्हाइट रंग की धोती और पीले रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। बालों पर हल्का तेल लगाते हुए इन्हें पीछे की तरफ रखें। वहीं, हाथ में एक कड़ा आप पहन सकते हैं।
जन्माष्टमी 2021
- फोटो : istock
कुर्ता पायजामा
- ट्रेडिशनल कपड़े हमेशा ही पुरुषों पर काफी अच्छे लगते हैं, जैसे- कुर्ता पायजमा। आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी रंग का कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। वैसे आप व्हाइट कुर्ता पायजामा, येलो कुर्ता और व्हाइट पायजामा या फिर ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहन सकते हैं। हाथ में आप स्पोर्ट्स घड़ी भी पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी 2021
- फोटो : istock
शॉर्ट कुर्ता और जींस
- आजकल के युवा लड़के कुर्ता पायजामा या कुर्ता धोती पहनना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप इस जन्माष्टमी शॉर्ट कुर्ता और जींस ट्राई कर सकते हैं। आप येलो कुर्ता, ब्लू कुर्ता या ब्लैक कुर्ता भी पहन सकते हैं और साथ में आप ब्लू या ब्लैक डैनिम पहन सकते हैं।
विज्ञापन
जन्माष्टमी 2021
- फोटो : istock
कन्हैया वाली ड्रेस
- अगर आप अपनी सोसायटी में या किसी मंदिर में भगवान कृष्ण का रोल प्ले कर रहे हैं, तो आपको कन्हैया वाली ड्रेस पहननी चाहिए। इस दौरान आपको अपना मेकअप लाइट रखना चाहिए, ताकि आपका लुक प्यारा लग सके और सब में आप अलग दिखें।