जैस्मीन भसीन बिगबॉस के घर से आने के बाद से ही इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें डाल रही हैं। हाल ही में जैस्मीन ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिन्हें देखकर उनके बॉयफ्रेंड अली ने भी कमेंट किया है। जैस्मीन का यह लुक गर्मियों के हिसाब से बहुत अच्छा है और इसे लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं। जैस्मीन ने लूज वाइट शर्ट ड्रेस पहना हुआ है जो कि उनपर खूब अच्छा भी लग रहा है। यह लुक एकदम सिंपल है। जैस्मीन अक्सर पारंपरिक परिधानों में भी नजर आती हैं। उनके दोनों लुक्स एकदम अलग हैं और बारी-बारी से उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा करती हैं। उनके लुक पर फैंस भी नियमित रूप से कमेंट करते हैं और कई लड़कियां उनके फोटोज को देखकर फैशन आइडियाज भी लेती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए जैस्मीन का यह फुल वाइट ड्रेस में जबरदस्त समर लुक।
जैस्मीन भसीन का लेटेस्ट उफ्फ लुक देख अली ने किया ये कमेंट, फैंस को आ रहा पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
जैस सफेद रंग की लूज शर्ट को पहनकर बैठी हैं। यह शर्ट ड्रेस उनकी थाइज तक आ रहा है और एक शोल्डर से इसे डाउन किया है। स्लीव्स पूरी हैं और बैठकर वे अलग-अलग पोज दे रही हैं। जैस्मीन का यह फोटोशूट बालकनी में किया गया है।
ब्लू नेल पेंट है आकर्षक
जैस्मीन का पूरा आउटफिट ही प्लेन सफेद है, इस वजह से उनकी नीली नेल पेंट ध्यान आकर्षित कर रही है। हाथ और पैरों के नाखून में उन्होंने आसमानी रंग की नेल पेंट लगाई है। इस लुक के साथ उन्होंने कोई एसेसरीज नहीं डाली हुई है।
बालों की स्टाइलिंग है शानदार
जैस्मीन का हेयर कलर उनपर और इस लुक के साथ बहुत अच्छा जा रहा है। उनका मेकअप भी एकदम परफेक्ट है। उन्होंने लाइट शेड की पिंक लिपस्टिक लगाई हुई है। गर्मी के मौसम के अनुसार उन्होंने लाइट मेकअप को प्राथमिकता दी है। कैप्शन में उन्होंने समर ड्रीम लिखा हुआ है।
जैस्मीन के इस लुक को देखकर वैसे तो फैंस ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं लेकिन उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने कमेंट किया है कि ‘उफ्फ क्या लड़की है।’ इस कमेंट को हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक किया है और कई सारे जैस्मीन- अली फैंस ने भी इस कमेंट पर जवाब दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X