Jennifer Winget Birthday: हर आउटफिट में दिखता है जेनिफर विंगेट का बॉस लेडी अवतार, आप भी ले सकती हैं टिप्स
जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी हमेशा लोगों का दिल जीता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट पैंट लुक
इस लुक में जेनिफर काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। इस लुक में उन्होंने ब्लैक रंग का पैंट और व्हाइट शर्ट कैरी की है। इसके साथ ब्लैक रंग का ब्लेजर उनके स्टाइल को और बढ़ा रहा है। आप चाहें तो दफ्तर के लिए ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं।
को-ऑर्ड सेट
ये ब्लैक और व्हाइट रंग का फ्लोरल प्रिंट का को-ऑर्ड सेट देखने में काफी कूल लग रहा है। इस तरह के आउटफिट दफ्तरों में कैरी किए जा सकते हैं। इसके साथ स्लिंग बैग कैरी करना न भूलें।
इस स्लिट ड्रेस में ग्लैमरस लगने के साथ-साथ जेनिफर अपना बॉस लेडी लुक भी दिखा रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को अलग स्टाइल में मैनेज किया है। आप भी चाहें तो अपनी ऑफिस पार्टी के लिए ये लुक कैरी कर सकती हैं।
स्कर्ट-टॉप
इस बॉडीकॉन स्कर्ट और डीपनेक मिरर वर्क वाले टॉप में जेनिफर के लुक को लोग देखते रह गए थे। उनके ऊपर इस तरह का आउटफिट काफी जचता है। अगर आप चाहें तो उनके टिप्स लेकर खुद भी खरीदारी कर सकती हैं।