फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून मना रहीं काजल अग्रवाल ने पहने ऐसे कपड़े, तस्वीरें हो गईं वायरल

Mon, 09 Nov 2020 03:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
kajal aggarwal honeymoon viral pic in hot red backless dress
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram

काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जिसके बाद से ही वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। जिसमे उनका हर एक लुक काफी परफेक्ट नजर आ रहा है। यहां तक कि हाल ही में शेयर हनीमून की तस्वीरों में उनके लुक को देख पता चल रहा है कि उन्होंने अपनी शादी के हर लुक को काफी पहले ही प्लान कर लिया था। तभी तो हनीमून के दौरान पहनी उनकी ये ड्रेस फैंस को इतनी खूबसूरत लगी कि तस्वीरें वायरल हो गईं। 

kajal aggarwal honeymoon viral pic in hot red backless dress
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

वैसे तो काजल की हर ड्रेस बिल्कुल परफेक्ट थी। फिर वो चाहे उनका शादी के बाद पूजा वाला लुक हो या फिर फूलो वाला कुर्ता। यहीं नहीं काजल ने हर रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके कपड़े काफी हटके और आकर्षक हैं। वहीं अब हनीमून का लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, पति गौतम किचलू के साथ पोज दे रहीं काजल ने रेड कलर की बैकलेस ड्रेस पहन रखी है। 

kajal aggarwal honeymoon viral pic in hot red backless dress
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

मालदीव में हनीमून मना रहीं काजल ने अपने स्टनिंग पोज शेयर किए हैं। जिसमें वो चेरी रेड कलर की बैकलेस पहने खड़ी हैं। जिसमें उनकी टोंड फिगर साफ नजर आ रही है। वहीं शिफॉन की इस ड्रेस में काजल बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शियर फैब्रिक से बनी फ्लोरलेंथ ड्रेस काफी हल्की-फुल्की है। वहीं इसमें सामने की ओर से थाई हाई स्लिट भी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kajal aggarwal honeymoon viral pic in hot red backless dress
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं इस ड्रेस की डिजाइन इसे काफी बोल्ड बना रही थी। फ्रंट से हॉल्टर नेक और नूडल स्ट्राईप के साथ बैकलेस ड्रेस काजल के परफेक्ट फिगर को फ्लांट करने में कामयाब हुई है। वहीं काजल ने इस लुक को फ्लर्टी बनाने के लिए हैट लगा रखी है। जबकि लंबे ईयररिंग्स इस लुक को बिल्कुल खास बना रहे हैं। 

विज्ञापन
kajal aggarwal honeymoon viral pic in hot red backless dress
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram

वैसे काजल ने देसी इंडियन लुक के बाद अब वेस्टर्न लुक की तस्वीरें भी शेयर की हैं। फ्लोरल प्रिंट का यलो कलर का टॉप और व्हाइट पलाजो पैंट के साथ काजल का ये लुक काफी ट्रेंडी था। वहीं काजल ने इस स्टनिंग लुक को और ज्यादा हाईलाइट करने के लिए यलो कलर की मैचिंग लॉन्ग जैकेट कैरी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed